बजट यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ₹10,000 से कम में लॉन्च होगी Lava के Virat स्मार्टफोन्स की कीमत, Flipkart से खरीद सकेंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lava की नई Virat Smartphone Series का प्राइस रेंज अब लीक हो गया है। यह स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। 

lava

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava एक बार फिर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई Lava Virat Smartphone Series को टीज कर दिया है। खास बात यह है कि इस सीरीज की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर की जाएगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी संभावित कीमत का भी संकेत दे दिया है, जिससे साफ है कि यह सीरीज बजट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लाई जा रही है।

टीजर के मुताबिक Lava Virat Series की शुरुआती कीमत 10,000 रुपए से कम हो सकती है। साथ ही इस सीरीज के कई और फोन्स की कीमत 25,000 रुपए तक जा सकती है। ऐसे में यह सीरीज Redmi, Realme, Poco, Infinix और Motorola जैसे ब्रांड्स के बजट 5G स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर दे सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और दमदार परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Lava Virat Smartphone Series हुई कन्फर्म

Lava ने सोशल मीडिया और Flipkart पर अपनी नई Virat Smartphone Series को टीज कर दिया है। इसके साथ ही यह भी पुष्टि हो गई है कि यह सीरीज जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, कंपनी ने "Coming Soon" का टीजर जारी कर दिया है।

Flipkart पर होगी एक्सक्लूसिव सेल ऐसे होंगे फीचर्स

कंपनी ने साफ कर दिया है कि Lava Virat Series की सेल केवल Flipkart के जरिए की जाएगी। लॉन्च के बाद ग्राहक इसे ऑनलाइन खरीद सकेंगे। Flipkart पर इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां लॉन्च से पहले धीरे-धीरे फोन से जुड़ी नई जानकारी शेयर की जाएगी।

हालांकि Lava ने अभी फोन के स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Virat Series में 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Android का लेटेस्ट वर्जन और AI बेस्ड कैमरा फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी साफ और बिना ज्यादा ब्लोटवेयर वाले सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर भी फोकस कर सकती है। यह कंपनी की पहली ऑनलाइन एक्सक्लूसिव मोबाइल सीरीज होगी जिससे जुड़ी कई अहम डिटेल्स ब्रांड द्वारा शेयर की गई है।

वहीं कंपनी के डेटा के अनुसार, 2025 में लावा के ऑनलाइन बिज़नेस में 74% की ग्रोथ हुई। फ्लिपकार्ट के साथ यह पार्टनरशिप बड़े मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 मार्केट के डिजिटल ग्राहकों को टारगेट करके इस तेज़ी को बनाए रखने के लिए की गई है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।