Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़lava tipped to launch new dual screen smartphone in india first look revealed

दो स्क्रीन वाला किफायती फोन ला रहा ब्रांड, खुद कंपनी ने दिखाई झलक, इतनी होगी कीमत

संक्षेप:

दो स्क्रीन वाला सस्ता फोन तलाश रहे हैं, तो बस कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लावा एक बार फिर दो स्क्रीन वाला फोन ला रहा है। खुद कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए एक नए डिवाइस के लॉन्च को ऑफिशियली टीज किया है।

Jan 08, 2026 09:15 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

दो स्क्रीन वाला सस्ता फोन तलाश रहे हैं, तो बस कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लावा एक बार फिर दो स्क्रीन वाला फोन ला रहा है। दिसंबर 2025 में, लावा ने भारतीय बाजार में अपना लावा प्ले मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और अब कंपनी देश में एक नया 5G डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खुद कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए एक नए डिवाइस के लॉन्च को ऑफिशियली टीज किया है। इस डिवाइस की कीमत लगभग 15,000 रुपये होने की उम्मीद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
दो स्क्रीन वाला किफायती फोन ला रहा ब्रांड, खुद कंपनी ने दिखाई झलक, इतनी होगी कीमत
lava dual screen phone

खुद लावा ने दिखाई फोन की पहली झलक

टीजर इमेज से पता चलता है कि अपकमिंग स्मार्टफोन डुअल डिस्प्ले के साथ आएगा। अगर आप ध्यान से देखें, तो रियर पैनल का डिजाइन लावा ब्लेज डुओ स्मार्टफोन से मिलता-जुलता है, जिससे अंदाजा लगता है कि यह वही अफवाह वाला लावा ब्लेज डुओ 3 हो सकता है जिसके दिसंबर 2025 में लॉन्च होने की बात कही जा रही थी। हालांकि, किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार करना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें:9000mAh बैटरी वाले दो धांसू फोन लाया OnePlus, फुल वॉटरप्रूफ, 16GB तक रैम, डिटेल
ये भी पढ़ें:₹5799 में स्टील जैसा मजबूत स्मार्टफोन, iPhone जैसा डायनामिक बार; बिक्री शुरू
lava dual screen phone

टीजर इमेज से यह तो कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग फोन के रैक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर, एक एलईडी फ्लैश और एक सेकेंडरी डिस्प् होगा, जो इमेज में साफ-साफ दिखाई भी दे रहा है। इमेज से यह भी पता चलता है कि यह फोन 50 मेगापिक्सेल AI कैमरे के साथ आएगा।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Lava Blaze Duo 3 की खासियत (संभावित)

पहले ऐसी खबरें थीं कि Lava Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर हो सकता है, जो 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी हो सकती है और यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 6.67-इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो फुल एचडी प्लस स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ आएगा और इसमें 1.6-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी होगी। यह 7.55 एमएम पतला हो सकता है और इसका वजन 181 ग्राम होगा। इस डिवाइस की कीमत लगभग 15,000 रुपये होने की उम्मीद है।

आने वाले दिनों में, उम्मीद है कि लावा इस मिस्टीरियस 5G डिवाइस से जुड़ी कुछ और डिटेल्स बताएगा, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च करने की बात कही जा रही है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।