₹9999 में पॉपुलर ब्रांड लाया 'नो टेंशन फोन', 8GB तक रैम के साथ मिलेगी 5000mAh बैटरी, दिखने में भी धांसू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lava ने अपने सस्ते स्मार्टफोन Smart 4 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है। इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ 8GB तक रैम और 5000mAh बैटरी मिलती है। चलिए फटाफट जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

lava smart 4 plus launched

Lava Smart 4 Plus Launched in india: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन बजट 10 हजार रुपये से भी कम है, तो लावा का नया फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लावा ने भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन Smart 4 Plus के लॉन्च के साथ स्मार्ट सीरीज पेश की है। कंपनी इसे "नो टेंशन फोन" कह रही है, जो किफायती कीमत में स्टाइलिश लुक प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर से स्टाइलिश लुक, विश्वसनीय और स्मूद मोबाइल एक्सपीरियंस चाहने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह फोन लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ और कई यूजर फ्रेंडली फीचर्स पैक करता है। फोन में 8GB तक रैम मिलती है। फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है और कंपनी घर पर फ्री सर्विस की सुविधा दे रही है। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

डिजाइन और प्रोसेसर

स्मार्टफोन में (6.75 इंच का बड़ा एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। यह फोन यूनिसोक 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसे हर रोज स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ आता है, जो 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है, यानी फोन के रैम 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ढेर सारे डेटा स्टोर करने के लिए 64GB स्टोरेज भी है। फोन में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।

lava smart 4 plus launched

कैमरा और कनेक्टिविटी

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 13 मेगापिक्सेल का AI डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। यह फोन नैनो + नैनो सिम कॉन्फिगरेशन के जरिए डुअल सिम (4G+4G) कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और इसमें कॉन्फ्रेंस कॉलिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे बेहद काम के फीचर्स भी हैं।

सॉफ्टवेयर और ड्यूरेबिलिटी

कंपनी का कहना है कि Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह फोन एक सुरक्षित और भरोसेमंद स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देता है। कंपनी का कहना है कि फोन को 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन को IP64 रेटिंग दी गई है।

lava smart 4 plus launched

इतनी है कीमत, घर पर मिलेगी फ्री सर्विस

नए Lava Smart 4 Plus की कीमत 9,999 रुपये है और यह सभी ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के पास फाइनेंशियल स्कीम के जरिए उपलब्ध है। इसे लावा के रिटेल आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके ग्राहकों को 'घर पर मुफ्त सर्विस' (Free Service @ Home) की सुविधा भी दे रही है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।