₹15,000 से कम में तहलका मचाने आ रहा Lava का नया प्रीमियम फीचर्स एंड लुक वाला 5G फोन, 50MP कैमरा, IP64 रेटिंग से लैस
Lava का नया बजट 5G फोन Shark 2 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन में 6.75 इंच 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, IP64 रेटिंग और दमदार परफॉर्मेंस मिल सकती है।

Lava एक बार फिर बजट 5G मार्केट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है। लावा इंटरनेशनल ने भारत में लावा शार्क 2 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन कंपनी के शार्क पोर्टफोलियो को बजट 5G सेगमेंट में आएगा और मई 2026 के अंत तक लॉन्च हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 15,000 रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में आएगा। लावा का दावा है कि यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ आएगा।
साथ ही इसमें IP64 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे फोन धूल और पानी की छींटों से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। कंपनी ने अभी प्रोसेसर का नाम साफ नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि फोन का AnTuTu स्कोर 5 लाख से ज्यादा होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फोन रोजमर्रा के कामों के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी अच्छा परफॉरमेंस करेगा।
Lava Shark 2 5G में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। इसका मतलब है कि फोन में स्क्रॉलिंग, वीडियो देखना और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होगी। कंपनी ने अभी बैटरी की सही क्षमता नहीं बताई है, लेकिन दावा किया गया है कि फोन लंबे समय तक बैकअप देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस लगभग 13 घंटे तक YouTube प्लेबैक देने में सक्षम हो सकता है। इसके अलावा स्क्रीन ऑन टाइम भी काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।
साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 6300 या Unisoc T8200 जैसे चिपसेट मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यूजर्स को रोजमर्रा के कामों में कोई परेशानी नहीं होगी। मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया ऐप्स, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग आराम से हो सकेगी। इस फोन में IP64 रेटिंग मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसका फायदा यह होगा कि फोन धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


