Lava Shark 2 रिव्यू: सस्ता स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए परफेक्ट, कैमरा दमदार, दिखने में भी प्रीमियम
Lava Shark 2 4G Review: अगर आप अब तक फीचर फोन यूज कर रहे थे और अब स्मार्टफोन पर स्विच करने का प्लान कर रहे हैं और कम दाम में बेहतरीन फोन तलाश रहे हैं, तो देसी ब्रांड लावा का लेटेस्ट बजट फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Lava Shark 2 4G Review: अगर आप अब तक फीचर फोन यूज कर रहे थे और अब स्मार्टफोन पर स्विच करने का प्लान कर रहे हैं और कम दाम में बेहतरीन फोन तलाश रहे हैं, तो देसी ब्रांड लावा का लेटेस्ट बजट फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में लावा शार्क 2 फोन लॉन्च किया है। यह एक 4G फोन है और इसकी कीमत 7,500 रुपये से भी कम है। यह उन यूजर्स के लिए है एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो पहली बार स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और और महंगे ऑप्शन पर जाने से पहले बजट स्मार्टफोन के जरिए चीजों का आजमाना चाहते हैं। हमें इसका रिव्यू करने का मौका मिला। चलिए बताते हैं कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस और इसकी खूबियों और कमियों के बारे में भी जानते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...

बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा

सबसे पहले जान लेते हैं कि बॉक्स के अंदर क्या-क्या मिल रहा है। तो बॉक्स को ओपन करते ही सबसे पहले हमें मिलता है एक छोटा सा पैकेट जिसमें सिलिकॉन केस और कुछ डॉक्यूमेंट्स रखे हैं। उसके बाद हमारे सामने आता है फोन। इसके अलावा, बॉक्स में चार्जिंग केबल (यूएसबी टू टाइप-सी), एक सिम इजेक्टर टूल और चार्जर भी दिया है। यानी अलग से चार्जर खरीदने का झंझट नहीं रहेगा।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

दिखने में फोन अच्छा लगता है। भले ही इसका डिजाइन सिंपल रखा गया है और सिंपल होने के बावजूद यह काफी अट्रैक्टिव है। इसे Eclipse Grey और Aurora Gold जैसे दो कलर्स में लॉन्च किया गया है। रिव्यू के लिए हमारे पास गोल्ड कलर वेरिएंट आया, जो वाकई में काफी खूबसूरत लग रहा था। इसके बैक पैनल पर मेटलिक फिनिश है जो इसे प्रीमियम पील देता है। इसका वजन लगभग 190 ग्राम है, जो हैंडलिंग को आसान बनाता है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है, जिससे यह रोजमर्रा के यूज के लिए परफेक्ट बन जाता है। बॉक्स में 10W टाइप-सी चार्जर मिलता है, लेकिन फोन 18W तक चार्जिंग को सपोर्ट करता है, तो तेज चार्ज करने के लिए आप फास्ट चार्जर अलग से खरीद सकते हैं। ओवरऑल, बिल्ड सॉलिड है, और एक अच्छी बात यह भी लगी कि ग्लोसी फिनिश होने के बाद भी फिंगरप्रिंट दिखाई नहीं पड़ते।
डिस्प्ले

फोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलता है। स्क्रॉलिंग स्मूद है, गेमिंग या वीडियो देखने में मजा आता है। कलर्स ब्राइट हैं, लेकिन आउटडोर में सनलाइट विजिबिलिटी एवरेज है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन में वॉटरड्रॉप नॉच है। अगर आप यूट्यूब या सोशल मीडिया पर टाइम स्पेंड करते हैं, तो यह डिस्प्ले इमर्सिव एक्सपीरियंस देगा।
परफॉर्मेंस

फोन में यूनिसॉक T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (1.8 गीगाहर्ट्ज) के साथ 4GB रैम (प्लस 4GB वर्चुअल रैम) और 64GB स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। डेली के काम, जैसे वॉट्सऐप , ब्राउजिंग या लाइट मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत नहीं। फोन में कोई बलॉटवेयर नहीं है और यह स्टॉक Android 15 पर चलता है, जो क्लीन एक्सपीरियंस देता है। फोन एक ओएस अपग्रेड और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए एलिजिबल है, जो इसकी कीमत के हिसाब से ठीक है।
कैमरा

फोन में फोटोग्राफी के लिए, 50 मेगापिक्सेल एआई रियर कैमरा डेलाइट में शार्प और डिटेल्ड फोटोज क्लिक करता है। सेल्फी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा है, जिसे सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ठीक है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p तक सपोर्ट करता है। ओवरऑल, कैमरा सेगमेंट में यह औसत से ऊपर है, लेकिन ध्यान रहें कि यह प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए नहीं है, इसलिए इसके कैमरे से बहुत ज्यादा जबर्दस्त फोटो की उम्मीद न करें।






बैटरी

फोन में 5000mAh बैटरी है, जो काफी बढ़िया है। मिक्स्ड यूज (सोशल मीडिया, कॉल्स, वीडियो) में 7-8 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम मिलता है। हेवी यूज पर भी दिन भर चल जाता है। 10W चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 2 घंटे लगते हैं, लेकिन 18W से करीब 45 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाता है। यह ऐसे लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, तो चार्जिंग के बारे में ज्यादा टेंशन नहीं लेना चाहते।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
फोन 4G सपोर्ट के साथ आता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एमएफ रेडियो, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स हैं। महंगे फोन की तरह इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, तो काफी तेज है। सॉफ्टवेयर क्लीन होने से कोई ऐड्स या फालतू के प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स नहीं मिलते हैं, जो लावा के अन्य फोन्स में भी देखने को मिलता है।
खरीदें या नहीं

Lava Shark 2 4G एक बजट फोन है और अमेजन पर यह इस समय 7500 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। यह फोन ऐसे लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो पहली बार स्मार्टफोन पर स्विच करने का प्लान कर रहे हैं। यह परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले का बैलेंस्ड पैकेज देता है। अगर आप बेसिक यूज के लिए स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है और इस पर विचार कर सकते हैं।
यहां से खरीदें

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




