Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Lava Play Max India Launch Teased by company Tipster Leaks price range alongwith key specs
लावा का नया फोन, टीजर में दिखा धांसू लुक, मिलेंगे तगड़े फीचर, 12 हजार से कम हो सकती है कीमत

लावा का नया फोन, टीजर में दिखा धांसू लुक, मिलेंगे तगड़े फीचर, 12 हजार से कम हो सकती है कीमत

संक्षेप:

लावा अपने नए फोन प्ले मैक्स को लाने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। लीक के अनुसार फोन में डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। इसकी कीमत 12 हजार से कम हो सकती है।

Dec 01, 2025 12:20 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लावा ने अगस्त में अपनी प्ले सीरीज के फोन Lava Play Ultra 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज के नए फोन- Lava Play Max को लाने की तैयारी कर रही है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। X पर इस फोन के खास फीचर और प्राइस रेंज भी लीक हो गई है। कंपनी ने जो टीजर शेयर किया है, उससे फोन के डिजाइन के बारे में थोड़ा-बहुत पता चल रहा है।

50 मेगापिक्सल का हो सकता है मेन कैमरा

शेयर किए गए टीजर के अनुसार फोन के रियर में कंपनी ड्यूल वर्टिकल कैमरा सेटअप देने वाली है, जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। टीजर से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन के कैमरा मॉड्यूल के अगल-बगल डेकोरेटिव पैटर्न होगा, जो अंधेरा होने पर जलेगा या चमकेगा। इससे फोन का लुक और भी शानदार हो जाएगा। फोन में कंपनी फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम देने वाली है।

12 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

टिपस्टर पारस गुगलानी ने दावा किया है कि लावा प्ले मैक्स BIS पर लावा स्टॉर्म गेमर मॉडल के नाम से लिस्ट है। टिपस्टर ने जो ऑफिशियल जैसा दिखने वाला पोस्टर शेयर किया है उसके अनुसार यह फोन ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में आएगा। गुगलानी के अनुसार यह फोन दिसंबर में भारत में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 12 हजार रुपये से कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें:7000mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे वाले फोन की पहली सेल, ₹7 हजार की छूट

मिल सकती है 8जीबी तक की रैम

फीचर्स की बात करें, तो लीक के अनुसार फोन 6जीबी और 8जीबी रैम ऑप्शन में आएगा। इसमें आपको UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। लावा का यह फोन 6.72 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है। फोन में ऑफर किया जाने वाल यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ओएस की जहा तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।

(Photo: Paras Guglani)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।