सस्ते फोन का Pro मॉडल ला रहा ब्रांड, 8GB रैम और 50MP कैमरा, स्मूद डिस्प्ले भी

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Lava Bold N2 4G के लॉन्च के बाद, अब लावा भारतीय बाजार में Lava Bold N2 Pro 4G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसकी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने फोन की सटीक लॉन्च डेट के साथ इसके खास फीचर्स को भी टीज कर दिया है। देखें अपकमिंग फोन में क्या होगा खास

सस्ते फोन का Pro मॉडल ला रहा ब्रांड, 8GB रैम और 50MP कैमरा, स्मूद डिस्प्ले भी

Lava भारतीय बाजार में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। Lava Bold N2 4G के लॉन्च के बाद, अब लावा भारतीय बाजार में Lava Bold N2 Pro 4G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले, एक पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट पर इसकी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने फोन की सटीक लॉन्च डेट के साथ इसके खास फीचर्स को भी टीज कर दिया है। टीजर पोस्टर पर फोन का डिजाइन भी देखने को मिलता है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

Lava Bold N2 Pro 4G set to Launched in India

Lava Bold N2 Pro 4G की खासियत

Flipkart की लाइव हो चुकी माइक्रोसाइट से यह पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 31 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ग्राहकों को फ्री होम सर्विस भी प्रदान करेगी। लॉन्च की तारीख कंफर्म करने के साथ-साथ, माइक्रोसाइट ने इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है।

माइक्रोसाइट से पता चलता है कि, इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सेल का ट्रिपल AI रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले होगी। यह यूनिसॉक T7250 चिपसेट से लैस होगा, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसने AnTuTu टेस्ट में 240K+ का स्कोर हासिल किया है। यह भी कंफर्म हो गया है कि इस फोन में 4GB रैम के साथ-साथ 4GB की एक्स्ट्रा वर्चुअल रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। ड्यूरेबिलिटी के लिए, इस स्मार्टफोन को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP54 सर्टिफिकेशन मिला है।

यह फोन दो कलर ऑप्शन - Eclipse Grey और Aurora Gold में आएगा। इसके अलावा, माइक्रोसाइट में यह भी बताया गया है कि यह स्मार्टफोन Android 15 OS पर चलेगा, जिसमें ब्लोटवेयर-फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी भी होगी। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलेगा।

चलिए एक नजर डालते हैं मौजूदा Lava Bold N2 4G की कीमत और खासियत पर:

अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, भारत में इसके एकमात्र 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। यह दो कलर्स - Indus Black और Siachen White में उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Lava Bold N2 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 15 Go पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में कोई ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं आते हैं और यह यूजर्स को क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देता है।

फोन में 6.75-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होता है और इसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन धूल और पानी की बूंदों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग मिली है। यह यूनिसॉक SC9863A चिपसेट पर चलता है, जिसमें आठ कोर हैं। इसे 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 4GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी के लिए, इसमें 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सुरक्षा के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।