₹6999 के इस फोन ने मचाई खलबली, 15 मिनट में Stock खत्म; बैटरी, डिस्प्ले सब दमदार
Lava Bold N2 Lite Goes Out Of Stock: आज लावा के नए फोन Lava Bold N2 Lite पहली सेल थी। कंपनी ने बताया कि यह फोन Amazon पर सेल शुरू होने के सिर्फ 15 मिनट के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इसकी स्पेशल प्राइस 6,999 रुपये थी। देखें फोन की खासियत

Lava Bold N2 Lite Goes Out Of Stock in first sale: लावा के न फोन ने पहली सेल में ही धूम मचा दी है। हम बात कर रहे हैं Lava Bold N2 Lite की। इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहक टूट पड़े और यह मिनटों में पूरा स्टॉक साफ हो गया। फोन की पहली सेल आज (10 अप्रैल) को दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी और ग्राहकों का उत्साह देखकर खुद कंपनी भी हैरान है। लावा ने बताया कि यह फोन Amazon पर सेल शुरू होने के सिर्फ 15 मिनट के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। बता दें कि पहली सेल में यह फोन 6,999 रुपये की स्पेशल प्राइज पर मिल रहा था। इसमें ऑक्टा-कोर यूनिसॉक चिपसेट लगा है। इसमें 5,000mAh बैटरी है, 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6.75-इंच की टचस्क्रीन मिलती है। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Lava Bold N2 Lite Price की कीमत
भारत में Lava Bold N2 Lite की कीमत 7,399 रुपये तय की गई है। यह कीमत 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। पहली सेल में फोन 6,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर मिल रहा था, जिसमें 400 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी उन ग्राहकों को 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जो दो यूनिट खरीदते हैं। इसे Kolar Gold और Nilgiri Blue जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया है।
चलिए एक नजर डालते हैं Lava Bold N2 Lite की खासियत पर
Lava Bold N2 Lite में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक 9863A चिपसेट पैक करता है, जिसे 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम फोन है, जो Android 15 Go पर चलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए, नए Lava Bold N2 Lite में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सेल का AI डुअल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5-मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। 192 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 164.96×76.1×8.8mm है। सेफ्टी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Mosaic Blue




