13MP कैमरा, स्टाइलिश डिजाइन के साथ आ रहा Lava का नया बजट फोन, ₹10000 से कम होगी कीमत

Feb 10, 2026 05:06 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Lava ने अपने नए स्मार्टफोन Lava Bold N2 को भारत में टीज कर दिया है। इस फोन में 13MP रियर कैमरा और दमदार डिज़ाइन मिलेगा। यह Amazon पर सेल किया जाएगा।

13MP कैमरा, स्टाइलिश डिजाइन के साथ आ रहा Lava का नया बजट फोन, ₹10000 से कम होगी कीमत

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Lava एक बार फिर अपने नए मॉडल Lava Bold N2 के साथ धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन का टीजर Amazon India के लैंडिंग पेज पर लाइव कर दिया है, जिससे पता चलता है कि यह नया डिवाइस जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। Lava Bold N2 को 13MP रियर कैमरा के साथ दिखाया गया है। Lava ने पहले भी Bold सीरीज के तहत कई किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Bold N1 और Bold N1 Pro शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि Lava Bold N2 कुछ ही दिनों में पूरी जानकारी के साथ लॉन्च कर दिया जाएगा। इस नए Lava फोन को बजट स्मार्टफोन बाजार में अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है।

Lava Bold N2 को Amazon India ने लगाया टीज़र

Lava Bold N2 के फीचर्स (लीक)

Lava Bold N2 के बारे में अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह फोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस होगा। कंपनी ने आधिकारिक स्पेसिफिकेशन पूरी तरह शेयर नहीं किए हैं, लेकिन Amazon India पर टीजर पेज से इतना पता चलता है कि फोन में एक अच्छी क्वालिटी कैमरा मॉड्यूल होगा और डिज़ाइन भी प्रीमियम टच देगा।

यह कैमरा रोजमर्रा की फोटो खींचने, सोशल मीडिया शेयरिंग, और हल्की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए माना जाता है। हालांकि Lava Bold N2 में HD या HD+ डिस्प्ले, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और एक बैटरी सेटअप मिलेगा। लावा बोल्ड एन2 को काले और सिल्वर के कलर में पेश किए जाने की पुष्टि हो चुकी है।

इस हैंडसेट में फ्लैट मेटल फ्रेम भी हो सकता है। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल फोन के दाईं ओर दिए गए हैं। वहीं, बोल्ड एन2 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल होंगे।

लावा का अपकमिंग बोल्ड एन2 पिछले साल के बोल्ड एन1 मॉडल का सक्सेसर होगा, जिसे भारत में मई 2025 में 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जिससे उम्मीद है कि यह फोन 10,000 रुपए से कम में आएगा। यह हैंडसेट देश में रेडिएंट ब्लैक और स्पार्कलिंग आइवरी कलर में उपलब्ध है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।