Lava Bold N2 5G लॉन्च! 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले फोन की कीमत सिर्फ ₹11,999
Lava ने भारत में नया Bold N2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 का सपोर्ट मिल रहा है।

भारतीय स्मार्टफोन मेकर Lava International ने अपनी Bold सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Lava Bold N2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो कम बजट में भरोसेमंद 5G परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस चाहते हैं। Lava Bold N2 5G की लॉन्च ऑफर के साथ कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी असल कीमत 12,999 रुपये है। फोन की सेल 9 जून, 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस स्मूद हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 815 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक और 743 मिनट तक स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकती है। डिवाइस 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
दमदार प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी
स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट AnTuTu v11 बेंचमार्क पर 5 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल करता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस का संकेत माना जा सकता है। फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। साथ ही इसमें 4GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।
नया Lava Bold N2 5G एंड्रॉयड 16 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि फोन में कोई ऐड (Ads) या फालतू प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स (Bloatware) नहीं दिए गए हैं। यह उन यूजर्स के लिए अच्छी खबर हो सकती है जो क्लीन एंड्रॉयड अनुभव पसंद करते हैं।
पावरफुल कैमरा और डिजाइन
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिजाइन की बात करें तो डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। इस फोन को Regal Gold और Billionaire Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बॉक्स में यूजर्स को प्रोटेक्शन कवर, Type-C केबल और 10W चार्जर भी मिलता है।
बता दें, Lava अपनी कस्टमर-सेंट्रिक स्ट्रेटजी को जारी रखते हुए इस स्मार्टफोन के साथ Free Service @ Home सुविधा भी दे रही है। इसके तहत ग्राहकों को आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी और कई मामलों में घर पर ही मदद दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


