भारत में धूम मचाएगा यह सस्ता 5G फोन, कंपनी ने बताई लॉन्च डेट, दिखने में भी धांसू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lava Bold N2 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी Lava Bold N2 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Lava Bold N2 5G को भारत में 3 जून 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

भारत में धूम मचाएगा यह सस्ता 5G फोन, कंपनी ने बताई लॉन्च डेट, दिखने में भी धांसू

Lava तेजी से भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी अपने एक पॉपुलर 4G फोन का 5G वर्जन लाने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल, Lava Bold N2 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, अब ब्रांड ने भारतीय बाजार में इसके 5G वेरिएंट के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। लॉन्च की तारीख बताने के साथ-साथ, लावा ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह आने वाला फोन Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Lava Bold N2 5G

भारत में इस दिन आ रहा Lava Bold N2 5G

कंपनी ने Amazon India की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की जानकारी दी है। कंपनी ने अनुसार, Lava Bold N2 5G को भारत में 3 जून 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, माइक्रोसाइट पर इस फोन का डिजाइन भी दिखाया गया है, जो ब्लू कलर के ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसके पिछले पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक चौकोर शेप का कैमरा मॉड्यूल लगा होगा।

अपकमिंग फोन में यह होगा खास

कैमरा मॉड्यूल के अंदर, दो गोल कटआउट देखे जा सकते हैं, इनमें से ऊपर वाले में मेन कैमरा लगा है, जबकि नीचे वाला शायद सेकेंडरी कैमरे के लिए है। हालांकि यह साफ तौर पर दिखाई नहीं देता, लेकिन ऐसा लगता है कि कैमरा मॉड्यूल पर '13MP' लिखा हुआ है, और कैमरा सेंसर के बगल में एक गोल LED फ्लैश भी देखा जा सकता है।

Lava Bold N2 5G

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, माइक्रोसाइट पर सिर्फ 'क्लीन Android 16 एक्सपीरियंस' का जिक्र है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। माइक्रोसाइट पर लगे बैनर में 'फ्री होम सर्विस' का भी जिक्र है, जो यह ब्रांड इस डिवाइस के साथ देगा। अब जब लॉन्च की तारीख पक्की हो गई है, तो उम्मीद है कि ब्रांड जल्द ही आने वाले Lava Bold N2 5G स्मार्टफोन के बारे में और ज्यादा जानकारी देगा।

चलिए तब तक 4G मॉडल की कीमत और खासियत पर एक नजर डाल लेते हैं:

Lava Bold N2 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में लॉन्च के समय, Lava Bold N2 की कीमत 7499 रुपये थी। यह फोन सिर्फ एक ही कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जिसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने इसे दो कलर्स - Indus Black और Siachen White में लॉन्च किया है। कंपनी अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन के लिए मुफ्त डोरस्टेप सर्विसिंग की सुविधा भी दे रही है।

Lava Bold N2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Lava Bold N2 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 15 Go पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में कोई ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं आते हैं और यह यूजर्स को "क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस" देता है। फोन में 6.75-इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करता है और इसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन धूल और पानी की बूंदों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन यूनिसोक SC9863A चिपसेट पर चलता है, जिसमें आठ कोर हैं।

इसे 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन 4GB तक रैम एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है, जिसमें यह इंटरनल स्टोरेज पर मौजूद खाली जगह का कुछ हिस्सा कुछ समय के लिए इस्तेमाल कर लेता है। कैमरे की बात करें तो, Lava Bold N2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी लगी है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।