लॉन्च से पहले अमेजन पर आया लावा का सस्ता फोन, कीमत 5,698 रुपये; इसमें 5000mAh बैटरी भी

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Lava Bold N1 Lite india launch: लावा का नया लावा बोल्ड N1 लाइट भारत में ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही Amazon पर आ गया है। फोन की कीमत 5,698 रुपये है। फोन में 6.75-इंच डिस्प्ले, 13-मेगापिक्सेल रियर कैमरा, 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Lava Bold N1 Lite india launch: लावा भारतीय बाजार में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलिया का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी लावा बोल्ड N1 लाइट जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इस फोन को एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया गया है। उम्मीद है कि यह लावा बोल्ड N1 सीरीज का लेटेस्ट मॉडल होगा, जिसमें पहले से ही लावा बोल्ड N1 और लावा बोल्ड N1 प्रो मॉडल शामिल हैं। लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग लावा बोल्ड N1 लाइट 6.75-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, 13-मेगापिक्सेल एआई रियर कैमरा, 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी के साथ आएगा। कितनी होगी लावा के नए फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास होगा, चलिए जानते हैं...

लॉन्च से पहले अमेजन पर आया लावा का सस्ता फोन, कीमत 5,698 रुपये; इसमें 5000mAh बैटरी भी

भारत में Lava Bold N1 Lite की कीमत (संभावित)

गैजेट्स 360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Amazon पर लावा बोल्ड N1 लाइट की कीमत 6,699 रुपये है। हालांकि, ई-कॉमर्स दिग्गज इस फोन पर डिस्काउंट दे रहा है और फिलहाल यह 5,698 रुपये की कम कीमत पर बिक रहा है।

स्मार्टफोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह दो कलर्स - क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल गोल्ड में आएगा। अमेजन पर फिलहाल इसका केवल एक ही वेरिएंट उपलब्ध है, और अन्य रैम और स्टोरेज वेरिएंट का कोई जिक्र नहीं है।

Lava Bold N1 Lite india launch
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Lava Bold N1 Lite के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

लिस्टिंग के अनुसार, लावा बोल्ड N1 लाइट में 6.75-इंच एचडी प्लस (720x1600 पिक्सेल) एलसीडी स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और पिक्सेल डेनसिटी 269 पीपीआई है। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट है। फोन का डाइमेंशन 165.0x76.0x9.0 एमएम और वजन 193 ग्राम है। लावा बोल्ड N1 लाइट को एक अननोन यूनिसोक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें 3GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रैम को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, अपकमिंग फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और एक अननोन सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। लावा बोल्ड N1 लाइट के बारे में दावा किया गया है कि यह 30fps पर 1080p रिजॉल्यूशन तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी है। सेफ्टी के लिए, इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन सपोर्ट है। इसमें एक कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि स्मार्ट प्रोटेक्शन फीचर के साथ बातचीत सुरक्षित रहती है। लावा बोल्ड N1 लाइट के कनेक्टिविटी फीचर में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Amazon पर सस्ते मिल रहे ये लावा फोन्स

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।