
5999 रुपये में मिलेगा 6GB तक की रैम वाले फोन का मजा, 5000mAh बैटरी और डिस्प्ले भी शानदार
यह फोन 3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी 3जीबी वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 6जीबी तक की हो जाती है। अमेजन इंडिया पर यह फोन 5999 रुपये का मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कम बजट में पावरफुल फोन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको एक शानदार ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इस फोन का नाम Lava Bold N1 Lite है। यह फोन 3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी 3जीबी वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 6जीबी तक की हो जाती है। अमेजन इंडिया पर यह फोन 5999 रुपये का मिल रहा है। खास बात है कि फोन की यह कीमत बिना किसी ऑफर है। आप चाहें, तो इस डिवाइस को 299 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लावा बोल्ड N1 लाइट के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.75 इंच का एचडी+ LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें 3जीबी वर्चुअल रैम दी गई है। इससे फोन की टोटल रैम बढ़ कर 6जीबी तक की हो जाती है। लावा का यह डिवाइस Unisoc ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इसमें आपको फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। ओएस की बात करें, तो लावा का यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन IP54 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Classy Brown







