
8GB तक की रैम वाला बेहद किफायती स्मार्टफोन, 5500 रुपये से कम में खरीदने का शानदार मौका
संक्षेप: फोन 8जीबी तक की रैम (4जीबी रियल + 4जीबी वर्चुअल) के साथ आता है। इसकी कीमत 5999 रुपये है। बैंक ऑफर में आप इस फोन को 10 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 299 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
कम बजट में बेस्ट परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Lava Bold N1 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। फोन 8जीबी तक की रैम (4जीबी रियल + 4जीबी वर्चुअल) के साथ आता है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 5999 रुपये है। बैंक ऑफर में आप इस फोन को 10 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के साथ फोन 5500 रुपये से कम में आपका हो सकता है। फोन पर 299 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में आपको 4जीबी रियल रैम के साथ 4जीबी वर्चुअल रैम मिलेगी। इससे फोन की टोटल रैम बढ़ कर 8जीबी तक की हो जाती है। फोन का इंटरनल स्टोरेज 64जीबी का है। यह फोन ऑक्टा-कोर UNISOC प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा ऑफर कर रही है।
वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 गो पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। लावा का यह फोन दो कलर ऑप्शन- रेडिएंट ब्लैक और स्पार्क्लिंग आइवरी में आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




