₹12,999 में आया 12GB रैम, एमोलेड डिस्प्ले वाला 5G फोन, 50MP कैमरा भी; पहली सेल इस दिन

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Lava Bold 2 5G Launched in india: लावा ने अपने नए Lava Bold 2 5G फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके 6+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 19 मार्च से शुरू होगी और इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

₹12,999 में आया 12GB रैम, एमोलेड डिस्प्ले वाला 5G फोन, 50MP कैमरा भी; पहली सेल इस दिन

Lava Bold 2 5G Launched in india: 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट टाइट है, तो लावा का नया फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लावा ने आज भारतीय बाजार में नए Lava Bold 2 5G फोन को लॉन्च किया है। नया 5G फोन स्लिम डिजाइन के साथ आता है और यह दिखने में भी बेहत खूबसूरत है। फोन की सेल अगले हफ्ते से शुरू होगी, जहां यह ऑफर्स के बाद स्पेशल प्राइस पर मिलेगा। फोन की कीमत 13,000 रुपये से कम है, यानी इसे खासतौर से ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जो कम दाम में खूबसूरत लुक और धांसू फीचर्स वाला 5G फोन तलाश रहे हैं। फोन में 12GB तक रैम मिलेगा। कितनी है इसकी कीमत, क्या हैं इस फोन में खास और पहली सेल कब है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

कीमत और पहली सेल की डिटेल

भारत में फोन के एकमात्र 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इसे ऑफर्स का लाभ लेकर 12,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। फोन की पहली सेल 19 मार्च दोपहर 12PM से शुरू होगी। फोन की Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसे दो कलर्स - व्हाइट और ब्लैक में लॉन्च किया गया है।

चलिए अब एक नजर डालते हैं Lava Bold 2 5G की खासियत पर

lava bold 2 5g phone launched in india

स्मूद एमोलेड डिस्प्ले, 12GB तक रैम

सस्ता होने के बावजूद नए लावा बोल्ड 2 फोन में स्मूद और बड़ा डिस्प्ले मिल जाता है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले में सामने की तरह एक पंच होल कटआउट है, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा है। डिस्प्ले के चारों तरफ बपते बेजल्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन है। नीचे की तरह स्पीकर ग्रिल, स्लिम स्लॉट, माइक और चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

नहीं आएंगे फालतू विज्ञापन और नोटिफिकेशन

फोन में 2.6 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 5G प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर को 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है फोन में 6GB वर्चु्अल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिसे रैम बढ़कर 12GB हो जाती है। कंपनी का कहना है कि फोन एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ आता है और इसमें क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलता है, यानी नो ब्लॉटवेयर, नो एड और नो नोटिफिकेशन्स।

कैमरा और बैटरी भी पावरफुल

फोन में रेक्टेंगुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जिसे हॉरिजॉन्टल पॉजीशन में रखा गया है। फोन में सोनी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन एआई रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की पावरफुल बैटरी है। चार्ज करने के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसकी बॉडी 7.55 एमएम स्लिम है। अगर आप भी हल्का और पतला 5G फोन तलाश रहे हैं, तो इस पर विचार कर सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।