कल आ रहा यह सस्ता 5G फोन, केवल 7.55mm स्लिम होगी बॉडी, 50MP कैमरा भी
Lava Bold 2 5G भारत में 13 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। नए पोस्टर से यह भी पता चलता है कि फोन सिर्फ 7.5 एमएम पतला होगा और इसमें पीछे की तरफ डु्अल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसे होरिजॉन्टल पॉजीशन में रखा गया है। फोन में 50 मेगापिक्सेल कैमरा मिलेगा।

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है लेकिन बजट टाइट है, तो लावा का अपकमिंग फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लावा अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Lava Bold 2 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का पहले ही खुलासा कर दिया था। यह फोन भारत में कल यानी 13 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट पहले से ही अमेजन पर लाइव है, जिससे यह हिंट मिल गया है कि लॉन्च के बाद यह अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में टीज किया है लेकिन इसके स्पेक्स नहीं बताए हैं। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास,चलिए बताते हैं...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गैजेट्स 360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फोन के मार्केटिंग मटेरियल से पता चलता है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और होल-पंच डिस्प्ले कटआउट होगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold 5G की जगह लेगा, जिसमें 6.67-इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है और जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देता है।
13 मार्च को आ रहा Lava Bold 2 5G
लावा ने Amazon पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट करके यह कंफर्म किया है कि Lava Bold 2 5G भारत में 13 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसके अलावा, कंपनी ने बताया है कि इस फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और डिवाइस को अनलॉक करने के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा होगा। आने वाले Lava Bold 2 5G में स्क्रीन के बीच में एक होल-पंच कटआउट भी होगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा होने की उम्मीद है। स्क्रीन के चारों ओर इसके बेजल भी काफी पतले दिख रहे हैं, जबकि नीचे की तरफ (चिन) थोड़ी मोटी है। अब कंपनी ने एक और टीजर पोस्टर जारी किया है, जिसमें फोन को व्हाइट कलर में देखा जा सकता है। नए पोस्टर से यह भी पता चलता है कि फोन में पीछे की तरफ डु्अल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसे होरिजॉन्टल पॉजीशन में रखा गया है और यह ब्लैक कलर में रंगा गया है। इसके ठीक बगल में एलईडी फ्लैश लगा है और यह भी लिखा है कि फोन में 50 मेगापिक्सेल कैमरा मिलेगा।
लावा ने एक्स पर फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट का पूरा रियर डिजाइन दिखाया है और यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन 7.55 एमएम पतला बॉडी के साथ आएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस फोन के कैमरा कॉन्फिगरेशन, चिपसेट, डिस्प्ले साइज, बैटरी कैपेसिटी और अन्य डिटेल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
पुराने मॉडल की कीमत और खासियत
आने वाला फोन Lava Bold 5G का अगला वर्जन होगा, जिसे भारत में अप्रैल 2025 में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, यह कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। यह सफायर ब्लू कलर में आता है। बता दें कि, Lava Bold 5G में 6.67-इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लावा बोल्ड 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट है, साथ ही 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। फोन में पीछे की तरफ सोनी सेंसर वाला 64-मेगापिक्सेल का AI-बैक्ड प्राइमरी कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें फ्रंट में 16-मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





White




