सस्ता स्मार्टफोन ला रहा देसी ब्रांड, 13 मार्च को होगा लॉन्च, देखें पहली झलक

Mar 05, 2026 02:19 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Lava Bold 2 5G India Launch soon: लावा अब भारत में Lava Bold 2 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे 13 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो चुकी है। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि फोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Lava Bold 2 5G India Launch soon: देसी स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने पिछले साल अप्रैल में भारत में Lava Bold 5G लॉन्च किया था। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है, जिसके साथ 5,000mAh की बैटरी है। अब, कंपनी ने घोषणा की है कि वह जल्द ही देश में इस फोन का सक्सेसर लॉन्च करेगी। Lava Bold 2 5G नाम का यह आने वाला फोन देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है, जिसके साथ LED फ्लैश होगा। कंपनी का दावा है कि फोन में पतली बॉडी भी होगी। लावा ने फोन की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

सस्ता स्मार्टफोन ला रहा देसी ब्रांड, 13 मार्च को होगा लॉन्च, देखें पहली झलक
lava bold 2 5g

भारत में जल्द लॉन्च होगा Lava Bold 2 5G फोन

लावा ने कंफर्म किया है कि Lava Bold 2 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। अमेजन ऐप पर जारी टीजर में कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन भारत में 13 मार्च को दोपहर 12PM बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब अमेजन पर लाइव कर दी है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग फोन लॉन्च के बाद एक्सक्लूसिवली अमेजन के जरिए ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। माइक्रोसाइट पर अपकमिंग फोन “Brighter, Slimmer, Bolder” टैगलाइन के साथ दिखता है। कंपनी ने अपकमिंग फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई है।

इसमें एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। Lava Bold 2 5G के पीछे एक एलईडी फ्लैश भी होगा। फोन में एक फ्लैट फ्रेम और एक फ्लैट रियर पैनल होगा। Lava Bold 2 5G के राइट साइड एक पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की डिटेल अभी सामने नहीं आई है, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी फोन की अन्य डिटेल्स को भी माइक्रोसाइट पर टीज करेगी।

lava bold 2 5g

पुराने मॉडल की कीमत और खासियत

आने वाला फोन Lava Bold 5G का अगला वर्जन होगा, जिसे भारत में अप्रैल 2025 में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, यह कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। यह सफायर ब्लू कलर में आता है। बता दें कि, Lava Bold 5G में 6.67-इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लावा बोल्ड 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट है, साथ ही 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। फोन में पीछे की तरफ सोनी सेंसर वाला 64-मेगापिक्सेल का AI-बैक्ड प्राइमरी कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें फ्रंट में 16-मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

आप अमेजन पर मिल रहे इन लावा फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।