
₹15,000 में दो स्क्रीन वाला फोन ला रहा लावा, मिलेगी एमोलेड स्क्रीन, दमदार कैमरा
Lava Blaze Duo 3 स्मार्टफोन इसी महीने यानी दिसंबर 2025 में भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा, टिप्स्टर ने बताया कि आने वाले फोन में MediaTek का Dimensity 7060 चिपसेट इस्तेमाल होने की उम्मीद है, और इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लावा तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियों का विस्तार कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने भारत में MediaTek Dimensity 7300 चिप वाले Lava Play Max स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब, कंपनी भारत में Lava Blaze Duo 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके लॉन्च टाइम के साथ-साथ इसके खास स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की डिटेल अब सामने आ गई है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर.. .
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दिसंबर 2025 में आएगा लावा ब्लेज डुओ 3
दरअसल, एक्स पर टिप्स्टर @saaaanjjjuuu ने इस फोन की डिटेल शेयर की है। टिप्स्टर के अनुसार, Lava Blaze Duo 3 स्मार्टफोन इसी महीने यानी दिसंबर 2025 में भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा, टिप्स्टर ने बताया कि आने वाले फोन में MediaTek का Dimensity 7060 चिपसेट इस्तेमाल होने की उम्मीद है, और इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज हो सकता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग लावा फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी हो सकती है।

टिप्स्टर के अनुसार, इसमें 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा। टिप्स्टर के बताए अनुसार, इसमें 1.6 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले भी हो सकता है, जैसा कि दिसंबर 2024 में लॉन्च हुए Lava Blaze Duo में था। कैमरे की बात करें तो, अपकमिंग लावा फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि यह 7.55 एमएम पतला हो सकता है और इसका वजन सिर्फ 181 ग्राम होगा, और IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो, इसे लगभग 15,000 रुपये में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
सम्बंधित सुझाव
क्योंकि दिसंबर 2025 के महीने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, अगर यह अपडेट सच है, तो हो सकता है कि लावा जल्द आधिकारिक तौर पर इसका टीजर जारी करे।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Racing Black








