Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Lava Blaze Duo 3 Launching tomorrow Dual-Screen Smartphone with MediaTek Dimensity 7060 and 50MP AI Camera Under 2000
दो डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार से कम में, Lava Blaze Duo 3 का लॉन्च कल

दो डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार से कम में, Lava Blaze Duo 3 का लॉन्च कल

संक्षेप:

Lava Blaze Duo 3 कल भारत में लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें डुअल-स्क्रीन डिजाइन, 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले और 50MP AI-पावर्ड कैमरा मिलेगा। MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है।

Jan 18, 2026 06:48 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava कल 19 जनवरी, 2026 को अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन अपने अनोखे डुअल-स्क्रीन डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स के चलते लॉन्च से पहले ही खबरों में है। खास बात यह है कि यह डिवाइस 20,000 रुपये से कम कीमत में उन यूजर्स को टारगेट कर रहा है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में कुछ नया और अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं।

Lava Blaze Duo 3 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका डुअल-डिस्प्ले सेटअप है। फोन में 6.6 इंच का Full-HD+ AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। इसके अलावा रियर कैमरा मॉड्यूल के पास एक 1.6 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मौजूद है, जिस पर नोटिफिकेशन देखना, म्यूजिक कंट्रोल करना और यहां तक कि रियर कैमरे से सेल्फी लेना भी संभव है। डिजाइन की बात करें तो फोन 7.55mm पतला है और वजन करीब 181 ग्राम है। यह Moonlight Black और Off-White जैसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन में आएगा।

ये भी पढ़ें:मौका! Amazon Sale में Samsung फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, ये रहीं टॉप-10 डील्स

AI-पावर्ड 50MP सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze Duo 3 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसमें AI सपोर्ट मौजूद है, जो अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो क्वॉलिटी को बेहतर बनाता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए काफी है। वहीं, रियर की सेकेंडरी स्क्रीन यूजर्स को प्राइमरी कैमरे से हाई-क्वॉलिटी सेल्फी लेने का विकल्प देती है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Lava Blaze Duo 3 Android 15 पर बेस्ड होगा और इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और ऐप्स का इस्तेमाल स्मूद तरीके से किया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टेरियो स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है।

ये भी पढ़ें:Amazon Sale: iPhone 15 ₹50 हजार में, OnePlus और iQOO पर भी छूट; टॉप डील्स

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी और कम समय में चार्ज भी हो जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, Bluetooth 5.2, GPS, BeiDou, GLONASS और Galileo जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इतनी हो सकती है कीमत

Lava Blaze Duo 3 की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में डुअल-स्क्रीन इनोवेशन, AMOLED डिस्प्ले और AI-पावर्ड कैमरा इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।