
दो डिस्प्ले वाला धांसू फोन ला रहा ब्रांड, पहला जिसमें यह खूबी, कंपनी ने बताई डिटेल
lava डुअल स्क्रीन वाला नया फोन ला रहा है और अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि नए डुअल स्क्रीन फोन का नाम Lava Blaze Duo 3 होगी। अब कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...
Lava तेजी से अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। कंपनी पिछले कुछ दिनों से अपने नए फोन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को टीज कर रही है। दरअसल, कंपनी डुअल स्क्रीन वाला नया फोन ला रही है और अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि नए डुअल स्क्रीन फोन का नाम Blaze Duo 3 होगी। लावा सोशल मीडिया पर इसकी पहली झलक दिखा चुकी है और अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसके कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सेगमेंट का पहला जिसमें यह है खास
लावा ने अपने अपकमिंग डुअल स्क्रीन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। कंपनी ने बताया कि ब्लेज डुओ 3 को 2.6 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर से लैस किया गया है, जिसे स्मूथ मल्टीटास्किंग, तेज परफॉर्मेंस और बेहतर एफिशिएंसी देने के लिए डिजाइन किया गया है।
ब्लेज डुओ 3 में सेगमेंट का पहला 1.6 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले है, जो इसे 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे आकर्षक ऑप्शन में से एक बनाता है। ब्लेज डुओ 3 के साथ, लावा ब्लेज फैमिली को और भी एडवांस्ड, फीचर-रिच बना रहा है, जो ब्रांड की ऐसी क्लियर प्रोडक्ट लाइन बनाने की रणनीति को दिखाता है जो कस्टमर की उम्मीदों के साथ बढ़ती हैं और साथ ही किफायती और इंडिया-फर्स्ट भी रहती हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी ने दिखाया लुक

एक्स पर कंपनी ने इसे बोर्न टू शाइन टैगलाइन के साथ टीज किया है और इसके बैक पैनल का डिजाइन दिखाया है। अगर आप ध्यान से देखें, तो रियर पैनल का डिजाइन लावा ब्लेज डुओ स्मार्टफोन से मिलता-जुलता है। टीजर इमेज से यह तो कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग फोन के रैक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर, एक एलईडी फ्लैश और एक सेकेंडरी डिस्प्ले होगा। इमेज से यह भी पता चलता है कि यह फोन 50 मेगापिक्सेल AI कैमरे के साथ आएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसकी अन्य डिटेल्स का खुलासा करेगा।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Misty Green







