Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़lava blaze curve 5G with curved AMOLED display and 32mp selfie camera goes on sale today
देसी ब्रैंड का 'भौकाल', कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन सबसे सस्ते में; आज शुरू हो रही सेल

देसी ब्रैंड का 'भौकाल', कर्व्ड डिस्प्ले वाला 5G फोन सबसे सस्ते में; आज शुरू हो रही सेल

संक्षेप:

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava की ओर से पिछले सप्ताह Lava Blaze Curve 5G स्मार्टफोन पेश किया गया है। कर्व्ड डिस्प्ले, 32MP सेल्फी कैमरा और 64MP मेन कैमरा वाला यह फोन आज पहली सेल में अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

Mar 11, 2024 09:57 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देसी स्मार्टफोन मेकर लावा की ओर से भारतीय मार्केट में पिछले सप्ताह इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला बजट फोन पेश कर दिया गया है। इस डिवाइस को कंपनी Lava Blaze Curve नाम से लेकर आई है और इसकी पहली सेल आज 11 मार्च की दोपहर से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर शुरू हो रही है। इसमें 64MP कैमरा सेटअप और पावरफुल स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लावा के नए स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है। इस कर्व्ड डिस्प्ले पर Dragontrail Star 2 की सुरक्षा दी गई है और 800nits की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। बीच में दिए गए पंच-होल में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:बेस्ट कैमरा फोन्स की तलाश खत्म, Vivo V30 सीरीज गजब फीचर्स के साथ लॉन्च

मिलता है ट्रिपल कैमरा सेटअप

Lava Blaze Curve में बैक पैनल पर भी 3D ग्लास डिजाइन दिया गया है और गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिल जाती है। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। प्राइमरी कैमरा में Sony सेंसर के साथ EIS का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।

स्मार्टफोन क्लीन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और कंपनी ने इसे दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स देने का वादा किया है। इसके अलावा 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते रहेंगे। इसकी 5000mAh बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:हमेशा के लिए सस्ता हुआ कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन

इतनी कीमत पर खरीद पाएंगे लावा फोन

लावा के नए 5G फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। यह फोन खास ऑफर्स के साथ आयरन ग्लास और विरिडियन ग्लास कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।