Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Lava Agni 4 spotted on bis certification launch in india expected soon
लावा का नया फोन, मिल सकती है 7000mAh से ज्यादा की बैटरी, लॉन्च जल्द

लावा का नया फोन, मिल सकती है 7000mAh से ज्यादा की बैटरी, लॉन्च जल्द

संक्षेप:

लावा अग्नि 4 जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन को BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 7000mAh से ज्यादा की बैटरी के साथ आता है। लावा का यह फोन नवंबर में लॉन्च हो सकता है। 

Sun, 26 Oct 2025 11:29 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लावा अपने नए स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम Lava Agni 4 है। फोन की लॉन्च डेट को कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। इसी बीच यह डिवाइस BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) सर्टिफिकेशन पर दिख गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन की लॉन्च डेट अब दूर नहीं है। टिपस्टर पारस गुगलानी के अनुसार यह फोन नवंबर में लॉन्च हो सकता है। BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट के अनुसार फोन का मॉडल नंबर LXX525 है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन के जल्द ही टीज करना शुरू कर सकती है।

इन फीचर्स के साथ आ सकता है फोन

कंपनी इस फोन में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल ऑफर कर सकती है, जो पुराने एलजी स्मार्टफोन्स की तरह हो सकता है। इसमें कंपनी ड्यूल कैमरा सेंसर दे सकती है, जो एलईडी फ्लैश के दूसरी तरफ वर्टिकल डिजाइन में लगे होंगे। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट ऑफर कर सकती है। लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले का डिजाइन फ्लैट हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के सेल्फी कैमरा के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 7000mAh से ज्यादा की हो सकती है। लावा का यह फो Agni 3 के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में एंट्री कर सकता है।

ये भी पढ़ें:मोबाइल रिचार्ज पर 30GB से 50GB तक एक्सट्रा डेटा फ्री, वैलिडिटी 365 दिन तक की

लावा अग्नि 3 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

लावा का यह फोन 6.78 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के रियर में एक 1.74 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें डाइमेंसिटी 7300x चिपसेट दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।