
बड़ा खुलासा! Lava Agni 4 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, फीचर्स होंगे सबसे खास
लावा भारतीय मार्केट में Lava Agni 4 इसी महीने लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस की संभावित कीमत लीक हो गई है और यह मिडरेंज सेगमेंट का हिस्सा बनेगा।
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा की ओर से 20 नवंबर को भारतीय मार्केट में नया Lava Agni 4 पेश किया जाएगा। फोन का डिजाइन कंपनी की ओर से पहले ही कन्फर्म कर दिया गया है और इसे Lava Agni 3 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। एल्युमिनियम बिल्ड वाले डिवाइस में MediaTek का फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जाएगा और पिल शेप वाला कैमरा सेटअप मिलेगा।
Lava Agni 4 को 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा और कंपनी इसे लंबे वक्त से टीज कर रही है। MediaTek Dimensity सीरीज के प्रोसेसर वाले इस डिवाइस के कलर वेरियंट्स का खुलासा भी लावा की ओर से कर दिया गया है। कंपनी के X-अकाउंट पर फोन दो तरह के कलर वेरियंट्स- लूनर मिस्ट और फैंटम ब्लैक में पेश किया गया है। इस डिवाइस की संभावित कीमत से जुड़े संकेत भी मिल रहे हैं।
मिडरेंज सेगमेंट में आ सकता है Lava फोन
टिप्सटर पारस गुगलानी ने इस डिवाइस की संभावित कीमत का खुलासा किया है और इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। इस डिवाइस की कीमत भारत में 30 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। इसके बैक पैनल पर प्रीमियम फिनिश वाला पिल-शेप का कैमरा दिया गया है और इनोवेटिव डिजाइन दिख रहा है।
टिप्सटर ने जो फीचर्स शेयर किए हैं, उनमें एल्युमिनियम फ्रेम के अलावा USB 3.1 स्टोरेज औप DDR5X रैम शामिल हैं। इसके अलावा फोन में एक्सपर्ट AI फीचर्स मिलने वाले हैं। AMOLED डिस्प्ले वाले डिवाइस में फिजिकल कैमरा बटन मिल सकता है और ब्लॉटवेयर-फ्री एक्सपीरियंस यूजर्स को दिया जाएगा।
डिवाइस iQOO, Vivo और OnePlus के मिडरेंज डिवाइसेज को सीधी टक्कर दे सकता है। बाकी के फीचर्स से जुड़ी जानकारी अगले कुछ सप्ताह में सामने आ सकती है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




