
कंफर्म, भारत में इस दिन आएगा Lava Agni 4, मिल सकती है 7000mAh बैटरी
Lava Agni 4 का इतंजार कर रहे हैं ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेटा का खुलासा कर दिया है। लावा ने अपने एक्स हैंडल के जरिए आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह 20 नवंबर को भारत में लावा अग्नि 4 लॉन्च करेगा। देखें संभावित कीमत और फीचर्स
Lava Agni 4 का इतंजार कर रहे हैं ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। लावा ने अपने एक्स हैंडल के जरिए आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह 20 नवंबर को भारत में लावा अग्नि 4 लॉन्च करेगा। ब्रांड ने एक टीजर शेयर किया है जिसमें फैन्स से अपकमिंग डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट का अनुमान लगाने के लिए कहा गया है, जिससे हिंट मिलता है कि इसमें कुछ शक्तिशाली चिपसेट होगा। पोस्टर में डाइमेंशन लोगो के आधार पर, यह कहा जा सकता है कि यह मीडियाटेक चिप से लैस होगा। आइए एक नजर डालते हैं लावा अग्नि 4 की अब तक सामने आई डिटेल्स पर...
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप
पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, लावा अग्नि 4 में पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया बैक पैनल होगा जिसमें दो सेंसर वाला एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार, "अग्नि" ब्रांडिंग और बीच में एक डुअल-एलईडी फ्लैश होगा। इस डिजाइन से पता चलता है कि इस फोन में पिछले मॉडल की तरह सेकेंडरी डिस्प्ले नहीं होगा। डिवाइस में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
लावा का ट्वीट
मिल सकती है 7000mAh की बड़ी बैटरी
इसके अलावा, यह भी अफवाह है कि यह डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट और UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशियंसी प्रदान करेगा। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी भी हो सकती है, जैसा कि हाल ही में Nemko सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में 7050mAh लिथियम-आयन सेल के लिए बताया गया है।
Lava Agni 4 के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लावा अग्नि 4 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले हो सकती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट के साथ UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की भी खबर है। कैमरे की बात करें तो, अपकमिंग लावा अग्नि 4 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होने की संभावना है। IECEE लिस्टिंग को देखते हुए कहा जा रहा है कि इसमें 7000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है।
इतनी हो सकती है कीमत
हालांकि लावा ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन भारत में अग्नि 4 की कीमत लगभग 20,000 रुपये होने की उम्मीद है। यह फोन लावा के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ अमेजन पर भी उपलब्ध हो सकता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




