Lava Agni 4 5G में मिलेगी ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस, इस प्रोसेसर के साथ आ रहा फोन

Nov 09, 2025 11:43 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lava Agni 4 5G के लॉन्च होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। लॉन्च से पहले, कंपनी धीरे-धीरे इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर रही है। अब कंपनी ने फोन में मिलने वाले प्रोसेसर का खुलासा कर दिया है। केंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन में डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट से लैस होगा।

Lava Agni 4 5G में मिलेगी ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस, इस प्रोसेसर के साथ आ रहा फोन

Lava Agni 4 5G के लॉन्च होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। लॉन्च से पहले, कंपनी धीरे-धीरे इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर रही है। अब कंपनी ने फोन में मिलने वाले प्रोसेसर का खुलासा कर दिया है। लावा ने पहले ही हिंट दे दिया था कि अपकमिंग लावा अग्नि 4 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट होगा, और कई अफवाहों से पता चला था कि यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट हो सकता है। अब कंपनी ने एक्स पर एक टीजर पोस्ट करके आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि लावा अग्नि 4 5G फोन वास्तव में डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट से लैस होगा।

कंपनी का ट्वीट

lava agni 4 5g

इतना ही नहीं, लावा ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज होगा। लावा पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि फोन दो कलर ऑप्शन्स - लूनर मिस्ट और फैंटम ब्लैक में आएगा। कंपनी पहले ही टीजर के जरिए खुलासा कर चुकी है कि इसके रियर पैनल पर एक पिल शेप कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरे, एक डुअल-टोन LED फ्लैश, दो लाइट इंडिकेटर्स और लावा ब्रांडिंग शामिल मिलेगी। फोन में एक एल्युमीनियम फ्रेम होने की भी उम्मीद है और इसमें राइट साइज में वॉल्यूम कंट्रोल, एक पावर बटन और एक एक्शन बटन होगा। अमेजन के टीजर से यह बी पता चला है कि फोन में AI का सपोर्ट भी मिलेगा।

इसके अलावा, हाल ही में TUV सर्टिफिकेशन पर 7050mAh कैपेसिटी वाली एक नई बैटरी देखी गई है, और माना जा रहा है कि यह अग्नि 4 5G के लिए है। अन्य लीक के अनुसार, फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सेल के दो रियर कैमरे हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो, इसकी कीमत ₹25,000 से कम होने की उम्मीद है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।