Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Last chance to Grab OnePlus 15 OnePlus 13s OnePlus Nord 5 Nord CE 5 at massive discounts in OnePlus Community Sale
लूट लो! OnePlus की Community Sale में धमाकेदार छूट पर खरीदें OnePlus 15, 13s, Nord 5, कल तक मौका

लूट लो! OnePlus की Community Sale में धमाकेदार छूट पर खरीदें OnePlus 15, 13s, Nord 5, कल तक मौका

संक्षेप:

OnePlus Community Sale भारत में लाइव है। इस सेल में OnePlus 15, 13s, Nord CE 5 समेत अन्य स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन्स को बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ बेहद सस्ते में ख़रीदा जा सकता है, सेल 18 दिसंबर तक है।

Dec 17, 2025 01:27 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OnePlus Community Sale: अगर आप OnePlus स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब बहुत बड़ा मौका है। OnePlus ने भारत में अपनी OnePlus Community Sale 2025 की शुरुआत कर दी है, जो 13 से 18 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस स्पेशल सेल में कंपनी के सबसे लोकप्रिय और प्रीमियम डिवाइसेज जैसे OnePlus 15, OnePlus 13s, OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 पर दमदार छूट और बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI प्लान्स और एक्सचेंज ऑफ़र्स मिल रहे हैं।

यह सेल OnePlus के 12वें सालगिरह उत्सव का हिस्सा है और ग्राहकों को फ्लैगशिप-लेवल फ़ोन्स से लेकर बजट-फ्रेंडली 5G फ़ोन्स तक पर भारी बचत का मौका दे रही है। सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर आप तुरंत 4,000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं, जिससे कीमत और भी किफ़ायती हो जाती है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI के जरिए आप महंगे फोन को भी आसान किस्तों में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:PAN-Aadhaar लिंक करने का आखिरी मौका, नहीं किया तो लगेगा ₹1000 का जुर्माना या बंद

OnePlus Community Sale में बंपर ऑफर्स: OnePlus 15, 13s से लेकर Nord सीरीज तक सस्ते

OnePlus ने अपनी Community Sale के तहत ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ऑफर्स के साथ अब कंपनी के नए और पॉपुलर स्मार्टफोन पहले से कहीं ज्यादा किफायती कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। इस सेल में OnePlus 15 और OnePlus 13s जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि Nord 5 और Nord CE 5 बजट सेगमेंट में शानदार डील बनकर सामने आए हैं।

बैंक ऑफर्स के बाद OnePlus 15 को अब सिर्फ 68,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह फोन हाई-एंड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, बड़ी AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और फोटोग्राफी के लिए एक प्रीमियम विकल्प माना जा रहा है।

वहीं, OnePlus 13s बैंक डिस्काउंट के बाद 51,999 रुपए में उपलब्ध है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन थोड़े कम बजट में। इसमें स्मूद AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल चिपसेट, भरोसेमंद कैमरा और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है।

मिड-रेंज सेगमेंट में OnePlus Nord 5 को 30,749 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह फोन 5G सपोर्ट, क्लीन OxygenOS एक्सपीरियंस और संतुलित परफॉर्मेंस के साथ आता है। वहीं, OnePlus Nord CE 5 सिर्फ 23,749 रुपए में मिल रहा है, जो बजट यूज़र्स के लिए एक मजबूत 5G ऑप्शन है।

स्मार्टफोन के अलावा, इस सेल में ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है। OnePlus Buds 4 अब 4,799 रुपए, Nord Buds 3r सिर्फ 1,499 रुपए और Bullets Z3 मात्र 1,149 रुपए में उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर, OnePlus Community Sale उन ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका है जो कम कीमत में प्रीमियम टेक्नोलॉजी खरीदना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:FREE में गैस सिलेंडर चाहिए? तो घर बैठे कर लें Aadhaar से जुड़ा ये काम, वरना…
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।