iPhone लवर्स की खुली किस्मत: पहली बार 23,400 रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 14 Plus, चंद दिनों का ऑफर
iPhone 14 Plus at Massive Discount: फ्लिपकार्ट पर GOAT सेल चल रही है। यदि आप iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart की इस सेल में से iPhone 14 Plus को तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ये फोन 23,401 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है:

iPhone 14 Plus at Massive Discount: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर GOAT सेल चल रही है। इस सेल में बढ़िया ऑफर्स और डील के साथ स्मार्टफोन्स को बेचा जा रहा है। यदि आप iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart की इस सेल में से iPhone 14 Plus को तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस सेल में फोन को 56,499 रुपये से भी कम में बेचा जा रहा है। ये सेल 25 जुलाई रात 12 बजे को खत्म होने वाली है। इस सेल में आपको iPhone 14 प्लस पर 23 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है।
iPhone 14 Plus पर 23,400 रुपये का बम्पर डिस्काउंट
iPhone 14 Plus के 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल कंपनी ने 79,900 रुपये में लॉन्च किया है। लेकिन अभी ये फोन 23,401 रुपये की छूट के बाद फ्लिपकार्ट पर 56,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके साथ ही एक्सिस और HDFC से क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1500 रुपये की छूट मिल जाएगी। फ्लिपकार्ट iPhone 14 प्लस पर 40,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट दी जा रही है।
iPhone 14 Plus की खासियत
आईफोन 14 प्लस में 6.7 इंच का डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1284 x 2778 पिक्सल है। फोन में 1200 निट्स की ब्राइटनेस है, जिससे सीधी धूप में भी फोन को यूज किया जा सकता है। आईफोन में सिरेमिक शील्ड ग्लास है, जो इसे धक्कों और खरोंचों से बचाता है।
Apple A15 बायोनिक चिप है जिससे फोन सही से चलता है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी से 512 जीबी तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में, दो 12 MP के रियर कैमरे और एक वाइड-एंगल के साथ-साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। फोन में 4352 एमएएच की बैटरी है हो लंबे समय तक फोन को चलने में मदद करता है।


