Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Lancer 19 Pro smartwatch launched in just 1299 rupees with 2 inch display and fitness features
केवल 1299 रुपये में आई धाकड़ स्मार्टवॉच, 2 इंच से भी बड़ा डिस्प्ले और फिटनेस फीचर्स

केवल 1299 रुपये में आई धाकड़ स्मार्टवॉच, 2 इंच से भी बड़ा डिस्प्ले और फिटनेस फीचर्स

संक्षेप:

एक्सेसरीज कंपनी Lyne Originals ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lancer 19 Pro भारतीय मार्केट में पेश कर दी है। इस वॉच में 2 इंच से बड़ा डिस्प्ले दिया गया है और दमदार बैटरी मिलती है। 

Dec 12, 2025 12:24 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्सेसरीज ब्रैंड Lyne Originals ने अपनी नई Lancer 19 Pro Smartwatch लॉन्च कर दी है, जो खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाई गई है जो रोजमर्रा की जिंदगी में भरोसेमंद और मिनिमल डिजाइन वाली वॉच चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टवॉच क्लीन डिजाइन, आसान यूजर इंटरफेस और ऐसे फीचर्स के साथ आती है जो यूजर्स की आदतों और रूटीन में आसानी से फिट हो जाती है।

Lancer 19 Pro का 2.01 इंच का फुल टच डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी खासियत है। बड़े और शार्प विजुअल वाला यह स्क्रीन, नोटिफिकेशन्स पढ़ने, कॉल चेक करने, फिटनेस डेटा मॉनिटर करने और मेन्यू नेविगेट करने को बेहद आसान बना देता है। बड़ी स्क्रीन आउटडोर रीडेबिलिटी को भी बेहतर बनाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:गजब! केवल 4499 रुपये में Thomson Smart TV खरीदने का मौका, धांसू डील

स्मार्टवॉच में Bluetooth 5.3 calling सपोर्ट मौजूद है, जिसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। यह सीधे वॉच से कॉल रिसीव करने की सुविधा देता है, जिससे सफर के दौरान या जल्दी बातचीत के समय फोन उठाने की जरूरत नहीं रहती। कॉल रिकॉर्डिंग, नोटिफिकेशन अलर्ट्स और Bluetooth कैमरा कंट्रोल जैसी सुविधाएं इसे यूजर के लिए और भी काम का बनाती हैं।

सम्बंधित सुझाव

मिलते हैं खास हेल्थ और फिटनेस फीचर्स

फिटनेस और हेल्थ मॉनिटरिंग के मामले में भी Lancer 19 Pro रोजमर्रा के उपयोग के हिसाब से तैयार की गई है। इसमें हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, स्टेप और एक्टिविटी ट्रैकिंग और कई स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं, जो उपयोगकर्ताओं को उनकी दैनिक स्वास्थ्य आदतों पर नज़र रखने में मदद करते हैं। IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस और मैग्नेटिक स्ट्रैप इसे आरामदायक और टिकाऊ बनाते हैं, जिससे यह दिनभर की गतिविधियों के दौरान सुरक्षित और स्थिर रहती है।

ये भी पढ़ें:साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

बैटरी परफॉर्मेंस इस स्मार्टवॉच का एक अहम हिस्सा है। 210 mAh BIS-सर्टिफाइड बैटरी, नॉर्मल यूजेस के साथ 3 से 4 दिनों का बैकअप देती है, जबकि स्टैंडबाय मोड में यह 10 से 12 दिनों तक चल सकती है। साथ में मिलने वाला मैग्नेटिक चार्जिंग केबल केवल एक घंटे में वॉच को पूरी तरह चार्ज कर देता है।

इतनी रखी गई है स्मार्टवॉच की कीमत

Lyne Originals Lancer 19 Pro को भारत भर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में 1,299 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।