₹6,999 से शुरू Kodak TV के नए टीवी, 24 इंच से 65 इंच तक के टीवी पर बंपर ऑफर, Tata Punch और Honda Activa जीतने का भी मौका

लाइव हिन्दुस्तान
share

Kodak TV ने फेस्टिव सीजन के लिए नई TV रेंज पेश की है। इन टीवी की कीमत 6,999 रुपए से शुरू होती है। इसके साथ ही Flipkart Big Billion Days Sale में टीवी खरीदने पर Tata Punch और Honda Activa जीतने का मौका भी है।

Kodak
Kodak ने लॉन्च किए नए TV, ₹6999 से शुरू कीमत

अगर आप इस फेस्टिव सीजन घर के लिए नया टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Kodak ने आपके लिए ये खबर खास है। Kodak TV India ने आज 5 अक्टूबर को अपनी अब तक की सबसे बड़ी TV रेंज का ऐलान किया है। कंपनी ने एंट्री-लेवल HD Ready TV से लेकर प्रीमियम Mini-QD 4K TV तक कई मॉडल पेश किए हैं। इनकी कीमत अलग-अलग स्क्रीन साइज और फीचर्स के हिसाब से रखी गई है और फेस्टिव सेल में सबसे सस्ते Kodak TV की कीमत 6,999 रुपए से शुरू होगी।

इस रेंज में सबसे ज्यादा ध्यान 55-इंच Mini-QD 4K TV पर है। इसकी कीमत ₹34,999 रखी गई है और इसमें Mini LED बैकलाइट, 1.1 अरब कलर्स, Dolby Vision, 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और 80W Dolby Atmos साउंड जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं 65-inch QLED TV को JioTele OS के साथ 42,499 रुपए में पेश किया गया है। Kodak ने Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान टीवी खरीदने वालों के लिए Lucky Draw भी रखा है, जिसमें Tata Punch और Honda Activa जैसे इनाम जीतने का मौका मिलेगा।

₹6,999 से शुरू Kodak TV की कीमत

Kodak ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बजट के ग्राहकों के लिए TV की बड़ी रेंज पेश की है। कंपनी के मुताबिक Flipkart पर फेस्टिव ऑफर के दौरान Kodak TV की कीमत ₹6,999 से शुरू होगी। यानी कम बजट में TV खरीदने वालों के लिए भी कई ऑप्शन मौजूद होंगे। इनमें HD Ready, Full HD, QLED और Mini-QD 4K जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

55-inch Mini-QD TV ₹34,999 में

Kodak की नई रेंज में सबसे प्रीमियम मॉडल 55-inch Mini-QD 4K TV है। इसकी कीमत ₹34,999 रखी गई है। कंपनी इसे ऐसे ग्राहकों के लिए पेश कर रही है जो बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। TV में Mini LED बैकलाइट और Mini-QD पैनल दिया गया है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसमें VRR व ALLM जैसे गेमिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। साउंड की बात करें तो इसमें 80W क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है। TV Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें Google Assistant व Chromecast भी बिल्ट-इन मिलता है।

सम्बंधित सुझाव

Kodak के सभी रेंज वाले टीवी की कीमत

65-inch QLED TV भी हुआ लॉन्च

Kodak ने अपनी QLED रेंज में अब 65-inch मॉडल भी जोड़ा है। Kodak 65-inch JioTele OS QLED TV की कीमत ₹42,499 है। इससे पहले इस रेंज में 43, 50 और 55 इंच के स्क्रीन साइज उपलब्ध थे। इस TV में QLED 4K डिस्प्ले और HDR सपोर्ट मिलता है। यह JioTele OS पर चलता है और इसमें 300 से ज्यादा फ्री लाइव चैनल, JioGames और OTT ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है।

₹23,499 में 50-inch QLED TV

Kodak ने 50-inch QLED Special Edition Full HD TV को ₹23,499 में पेश किया है। यह उन लोगों के लिए विकल्प है जो ज्यादा बड़ी स्क्रीन के साथ QLED टेक्नोलॉजी चाहते हैं, लेकिन Mini-QD TV पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते।

₹11,999 में 40-inch Full HD Smart TV

कम बजट में बड़ी स्क्रीन चाहिए तो Kodak के 40-inch X900 Pro TV की कीमत ₹11,999 रखी गई है। वहीं इसका 43-inch मॉडल ₹13,999 में मिलेगा। दोनों TV में Full HD LED डिस्प्ले, A+ Grade पैनल और 300 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन का व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। साउंड के लिए 36W स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़₹6,999 से शुरू Kodak TV के नए टीवी, 24 इंच से 65 इंच तक के टीवी पर बंपर ऑफर