Kodak TV लाया नई SmartTV सीरीज, 75 इंच तक स्क्रीन और कीमत ₹31999 से शुरू
Kodak ने भारत में अपनी नई MotionX QLED TV Series लॉन्च की है, जो 55, 65 और 75-इंच साइज में उपलब्ध है। 31,999 रुपये से शुरू होने वाली इस सीरीज में QLED 4K डिस्प्ले, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, Dolby Vision और 550nits ब्राइटनेस दी गई है।
सम्बंधित सुझाव

46% OFF

Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV QA55QEF1AULXL
Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV QA55QEF1AULXL

₹43990
₹81900खरीदिये

48% OFF

VW 109 cm (43 inches) OptimaX Series Full HD Smart QLED Android TV VW43AQ1
VW 109 cm (43 inches) OptimaX Series Full HD Smart QLED Android TV VW43AQ1

₹12999
₹24999खरीदिये

46% OFF

Vu 139cm (55 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV 55VIBE-DV
Vu 139cm (55 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV 55VIBE-DV

₹32490
₹60000खरीदिये
भारत में बड़ी स्क्रीन और हाई-परफॉर्मेंस स्मार्ट टीवी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए Kodak TV ने अपनी नई MotionX Series लॉन्च की है। यह सीरीज 55, 65 और 75 इंच के तीन साइज में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। यह सीरीज उन ग्राहकों के लिए बिल्कुल सही है जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और लाइव स्पोर्ट्स- सब कुछ एक ही टीवी पर प्रीमियम क्वॉलिटी में चाहते हैं।
सम्बंधित सुझाव

46% OFF

Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV QA55QEF1AULXL
Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV QA55QEF1AULXL

₹43990
₹81900खरीदिये

48% OFF

VW 109 cm (43 inches) OptimaX Series Full HD Smart QLED Android TV VW43AQ1
VW 109 cm (43 inches) OptimaX Series Full HD Smart QLED Android TV VW43AQ1

₹12999
₹24999खरीदिये

46% OFF

Vu 139cm (55 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV 55VIBE-DV
Vu 139cm (55 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV 55VIBE-DV

₹32490
₹60000खरीदिये
नई Kodak MotionX Series में QLED 4K डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। 550nits ब्राइटनेस के चलते इसकी पिक्चर क्वॉलिटी बेहद लाइव, शार्प और कंट्रास्ट-रिच दिखती है। चाहे दिन हो या रात, हर तरह की लाइटिंग में यह डिस्प्ले बेहतरीन परफॉर्म करता है। स्ट्रीमिंग शो, मूवीज या क्रिकेट मैच- हर कंटेंट पर ये टीवी शानदार विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
बेहतरीन विजुअल्स और ऑडियो भी
स्पोर्ट्स और गेमिंग लवर्स के लिए Kodak ने इस सीरीज में 120Hz MEMC टेक शामिल किया है। इसके साथ VRR (Variable Refresh Rate) और ALLM (Auto Low Latency Mode) का सपोर्ट मिलता है, जो तेज-स्पीड वाले विजुअल्स में स्मूद मोशन ऑफर करता है। गेमिंग कंसोल कनेक्ट करने पर इनपुट लैग कम होता है, जिससे यूजर्स प्रो-लेवल गेमिंग परफॉर्मेंस का मजा ले सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव

39% OFF

LG 139 cm (55 inches) UA82 Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV 55UA82006LA
LG 139 cm (55 inches) UA82 Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV 55UA82006LA

₹40590
₹66290खरीदिये

39% OFF

Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV UA55UE86AFULXL
Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV UA55UE86AFULXL

₹38990
₹63900खरीदिये
नई MotionX Series में 70W Dolby Audio Stereo Box Speakers दिए गए हैं। Dolby Atmos और Dolby Digital सपोर्ट इसे एक मिनी-थिएटर जैसा एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। आप चाहे एक्शन मूवी देख रहे हों या म्यूजिक सुन रहे हों, आवाज की क्लैरिटी, डीटेल्स और सराउंड इफेक्ट बेहद दमदार हैं।
10 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट
Kodak MotionX Series Google TV 5.0 पर चलती है, इसमें 10,000 से ज्यादा ऐप्स और 5 लाख से ज्यादा टीवी शो/मूवीज का एक्सेस मिलता है। Chromecast और AirPlay सपोर्ट की मौजूदगी इसे और भी सुविधाजनक बनाती है। रिमोट पर Netflix, Prime Video और YouTube के लिए दिए गए डेडिकेटेड बटन इस टीवी के इस्तेमाल को बेहद आसान बना देते हैं।
टीवी में MT9062 प्रोसेसर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप लोडिंग तेज़ रहती है। साथ ही, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, HDMI और USB पोर्ट्स बेहतर कनेक्टिविटी ऑप्शंस ऑफर करते हैं। टीवी का Airslim बेजल-लेस डिजाइन इसे आधुनिक और स्टाइलिश लुक देता है, जिससे यह किसी भी लिविंग रूम में आसानी से फिट हो जाता है।
इतनी रखी गई है नए मॉडल्स की कीमत
Flipkart पर यह सीरीज भारत में आज से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गई है। Kodak MotionX 55 इंच मॉडल की कीमत 31,999 रुपये, 65 इंच मॉडल की कीमत 43,999 रुपये और 75 इंच मॉडल की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।