
पूरा नंबर दिखाए बिना शेयर करें आधार कार्ड की कॉपी, आपकी सेफ्टी के लिए बेहद काम की ट्रिक
फाइनेंशियल और पर्सनल वेरिफिकेशन में आधार की डिमांड के कारण, आधार डीटेल्स को सेफ रखना चाहिए और ऐसा करने के तरीकों में मास्क्ड आधार सबसे जरूरी है। आइए जानते हैं मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड करने का स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस।
आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। UIDAI ने 12 डिजिट के आधार को भारत के हर नागरिक को दिया है। आधार कार्ड आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए शेयर किया जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। इसका इस्तेमाल बैंकिंग, सरकारी स्कीम जैसी कई चीजों में आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। फाइनेंशियल और पर्सनल वेरिफिकेशन में इसकी डिमांड के कारण, आधार डीटेल्स को सेफ रखना चाहिए और ऐसा करने के तरीकों में मास्क्ड आधार सबसे जरूरी है।
मास्क्ड आधार, आधार कार्ड का एक ऐसा वर्जन है, जिसमें आइडेंटिफिकेशन नंबर के पहले आठ अंक छिपे होते हैं और केवल अंतिम चार अंक दिखाई देते हैं। छिपे हुए अंकों की जगह पर "xxxx-xxxx" लिखा रहता है। यह ऐप्लिकेशन और ऑर्गनाइजेशन्स को आपके पूरे आधार डीटेल्स को ऐक्सेस करने से रोकता है, जिससे प्राइवेसी बढ़ती है। साथ ही इससे पहचान की चोरी (आइडेंटिटी थेफ्ट) या फ्रॉड का खतरा भी कम होता है। मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल कई सारे e-KYC के लिए भी किया जाता है। तो आइए जानते हैं मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड करने का स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस।
UIDAI वेबसाइट के ऐसे डाउनलोड करें मास्क्ड आधार
1- UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
2- My Aadhaar टैब में Download Aadhaar ऑप्शन सेलेक्ट करें।
3- अपना 12 अंकों का आधार नंबर/ 28 अंकों का Enrollment ID (EID)/ 16 अंकों का वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें।
4- कैप्चा कोड से वेरिफाइ करें और Send OTP पर क्लिक करें।
5- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा।
6- इसके बाद 'क्या आप मास्क्ड आधार चाहते हैं?' वाले बॉक्स पर टिक करें।
7- अपनी पहचान को कन्फर्म करने के लिए रिसीव हुए वेरिफिकेशन कोड को एंटर करें और Verify and Download को सेलेक्ट करें।
8- आपका मास्क्ड आधार पासवर्ड से सेफ PDF डॉक्यूमेंट के रूप में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। पासवर्ड फॉर्मैट में आपके नाम के पहले चार अक्षर (uppercase) में और आपके जन्म का साल शामिल है।
mAadhaar ऐप के जरिए मास्क्ड आधार कैसे डाउनलोड करें
1- ऐप स्टोर (iPhone) या गूगल प्ले स्टोर (Android) से mAadhaar ऐप इंस्टॉल करें।
2- अपनी पसंदीदा भाषा चुनें, अपना रजिस्टर्ट मोबाइल नंबर एंटर करें और वेरिफिकेशन के लिए रिसीव हुए OTP को एंटर करें।
3- इसके बाद डैशबोर्ड पर जाएं और Get Aadhaar में दिए गए Download Aadhaar ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
4- आधार टाइप्स ऑप्शन में से Masked Aadhaar चुनें।
5- अपना आधार नंबर, EID या VID दर्ज करें और कैप्चा कोड एंटर करें।
6- एक OTP जनरेट करें, रिसीव हुए कोड को एंटर करें और Verify and Download चुनें।
7- आपका मास्क्ड आधार अब डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


