Kenstar Maha Kool 90 Cooler रिव्यू: कूलिंग जबर्दस्त, जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी; पंप-मोटर पर 5 साल वारंटी

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Kenstar Maha Kool 90 Cooler Review: चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कम दाम में बेहतरीन कूलर चाहिए, तो केनस्टार महाकूल 90 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत 14 हजार रुपये से भी कम है। देखें क्या है खास

Kenstar Maha Kool 90 Cooler रिव्यू: कूलिंग जबर्दस्त, जेब पर भी नहीं पड़ेगा भारी; पंप-मोटर पर 5 साल वारंटी

Kenstar Maha Kool 90 Desert Air Cooler Review: गर्मी ने अप्रैल के महीने में ही अपना रौद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे लोगों का हाल बेहाल होने वाला है। AC और कूलर कि दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। अब जिनका बजट अच्छा है वो तो महंगा एसी खरीद रहे हैं लेकिन जिनका बजट टाइट है, वो कम दाम में बेहतरीन कूलिंग वाला कूलर तलाश रहे हैं। अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए एक दमदार कूलर तलाश रहे हैं, तो केनस्टार का नया कूलर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। हम बात कर रहे हैं Kenstar Maha Kool 90 Desert Air Cooler की। जैसा इसका नाम है, वैसा ही इसका काम भी है। हमें इसका रिव्यू करने का मौका मिला। तो चलिए बताते हैं कैसा रहा हमारा अनुभव और इसे खरीदना चाहिए या नहीं…

सम्बंधित सुझाव

kenstar maha kool 90 air cooler review

कितनी भी स्पीड हो, कूलर अपनी जगह से नहीं हिलेगा

कंपनी ने इसे एकमात्र ग्रे कलर में लॉन्च किया है। कूलर दिखने में बढ़िया है। न ज्यादा बड़ा है न ज्यादा छोटा। इसकी ऊंचाई साढे़ तीन फीट के लगभग है, चौड़ाई ढाई फीट के करीब और गहराई 1.69 फीट के करीब है। कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से यह ज्यादा जगह नहीं घेरता है। यह कमरे के किसी भी कोने में आरान से फिट हो जाता है। ओवलऑल लुक वाइज कूलर मॉडर्न लगता है। कूलर की पूरी बॉडी प्लास्टिक की है और प्लास्टिक भी मजबूत और टिकाऊ है। नीचे मजबूत फाइबर का स्टैंड है, जिसमें व्हील्स लगे हैं और व्हील्स की क्वालिटी भी काफी मजबूत है। अच्छी बात यह है कि व्हील्स में लॉकिंग सिस्टम भी दिया गया है। एक बार व्हील्स को लॉक कर दिए जाए, तो कूलर अपनी जगह से हिलता नहीं है। इतनी ही नहीं, कंपनी ने इसका 1000 मीटर का ड्रैग टेस्ट भी किया है। इस टेस्ट में कूलर के टैंक को फुल भरकर उसे उसके अपने व्हील्स पर 1000 मीटर तक खींचा जाता है, जिससे व्हील्स की मजबूती का पता चलता है। इतने मजबूत व्हील्स अक्सर बड़े-बड़े कमर्शियल कूलर्स में देखने को मिलते हैं। बस व्हील्स के लॉक से आपको पैरों को बचाकर रखना होगा, क्योंकि लॉक काफी शार्प हैं और कूलर आपने कमरे में रखा है, तो पास से निकलने पर पैरों में चोट लगने का खतरा है।

kenstar maha kool 90 air cooler review

शोर कम, कूलिंग ज्यादा

हमने इसे 15*17 के हॉल में टेस्ट किया और 12*10 के छोटे कमरे में भी टेस्ट किया। दोनों ही जगहों पर कूलर ने बेहतरीन कूलिंग दी। अच्छी बात यह लगी कि यह चलते वक्त ज्यादा शोर नहीं करता। ऐसे में आप आप काम कर रहे हो या सो रहे हों, कूलर अपनी आवाज से डिस्टर्ब नहीं करता है और आप कूलिंग का मजा लेते हुए आराम से बातचीत कर सकते हैं। कई कूलर कूलिंग कम और आवाज इतनी ज्यादा करते हैं, कि कमरे के अंदर ही एक-दूसरे से बात करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस कूलर में ऐसी समस्या नहीं लगी।

kenstar maha kool 90 air cooler review

जंग लगने का टेंशन ही नहीं

नीचे के स्टैंड को अगल से स्क्रू की मदद से कसना पड़ता है। अगर आप स्टैंड हटाना चाहते हैं, तो स्क्रू खोल कर इसे आसानी से हटा सकते हैं और इसके लिए अलग से लोहे का स्टैंड बनवाकर इसे ऊंचाई पर रख सकते हैं। फाइबर के कूलर में एक टेंशन यह रहती है कि अगर इसमें लोहे के नट रहते हैं, तो समय के साथ, पानी लगने के कारण, जंग लगने से धीरे-धीरे सड़ जाते हैं। लेकिन केनस्टार ने इस समस्या का भी समाधान कर दिया है। कंपनी ने हनीकॉम्ब पैड के पास सभी जगह फाइबर के ही नट दिए हैं, जिससे इनके जंग लगने, सड़ने और खराब होने का टेंशन ही खत्म हो जाता है। इसे कूलर की सर्विस करना और मेंटेनेंस करना काफी आसान हो जाता है।

इम्पोर्टेड हनीकॉम्ब पैड

इसके Honeycomb भी यूनिक है और ब्लू कलर में आते हैं। कंपनी ने कूलर में स्वीडन और फिनलैंड से इंपोर्ट किए गए प्रीमियम हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स का इस्तेमाल किया है, जो दुनियाभर में अपनी बेहतरीन क्वालिटी के सेल्यूलोज पेपर के लिए जाने जाते हैं। यह हनीकॉम्ब कूलिंग पैड पानी को अच्छे से सोखते हैं और एकदम ठंडी-ठंडी हवा देते हैं। सामने की तरफ वॉटर इनलेट है, जिससे कूलर ने पानी डाला जा सकता है। नीचे वॉटर इंडीकेटर दिया है, जो टैंक में पानी का लेवल बताता है। कूलर से पानी निकालने का ऑप्शन पीछे की तरफ दिया गया है।

kenstar maha kool 90 air cooler review

इसमें सबसे ऊपर तीन नॉब लगे हैं।

पहला: कूलर ऑन/ऑफ करने के लिए है।

दूसरा: चार फंक्शन ऑफर करता है, ऑफ, स्विंग, कूल-स्विंग और कूल।

तीसरा: ऑफ (मोटर बंद करने), स्पीड एडजस्ट करने (हाई, मीडियम और लो)।

दमदार मोटर, इन्वर्टर पर भी चलती है

इसमें 230W की मोटर लगी है और फैन में पांच ब्लेड लगी है। यह कूलर लगभग 50 फीट तक हवा फेंक सकता है। इसमें हैवी ड्यूटी मोटर लगी है, जिससे बड़ा कमरा भी जल्दी ठंडा हो जाता है। इसका 18 इंच का बड़ा फैन हाई स्पीड पर अच्छी हवा फेंकता है। यह कूलर 5-स्टार BEE रेटिंग के साथ आता है और कम बिजली की खपत करता है। दरअसल, 5-स्टार रेटिंग वाला एयर कूलर सबसे कम बिजली की खपत करता है, और साथ ही सबसे ज्यादा कूलिंग भी देता है। इसे BEE ( ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंसी) द्वारा आधिकारिक तौर पर टेस्ट और सर्टिफाई किया गया है। इस कूलर को बिजली कटौती होने की स्थिति में इन्वर्टर पर भी चलाया जा सकता है दावा है कि 1-स्टार कूलर की तुलना में यह 30 फीसदी तक बिजली बचाता है।

अच्छी बात यह है कि कंपनी मोटर और पंप दोनों पर पांच साल की वारंटी दे रही है। यानी कंपनी 5 साल तक पंप और मोटर की फ्री रिपेयर और रिप्लेसमेंट की गारंटी देती है, जिससे ग्राहक सर्विस के खर्चों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा कंपनी 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी दे रही है। कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का मतलब है पूरे कूलर की वारंटी। यानी इस अवधि में कूलर के सभी पार्ट्स (जैसे बॉडी, फैन, मोटर, पंप आदि) कवर होते हैं। इसके अलावा, कंपनी मोटर और पंप पर 5 साल की वारंटी अलग से देती है। यह अतिरिक्त वारंटी पाने के लिए आपको Kenstar की वेबसाइट पर जाकर प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Kenstar Maha Kool 90 Cooler

खरीदें या नहीं

कूलर वाकई कमरे को महाकूल कर देता है। हमने कई दिनों तक इसकी टेस्टिंग की और हमें इसकी परफॉर्मेंस वाकई कमाल की लगी। अगर यह आपकी जरूरतों को पूरा करता है, तो आप इस पर बिल्कुल विचार कर सकते हैं। इसकी MRP 24,290 रुपये लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर यह सिर्फ 13,990 रुपये में मिल रहा है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।