Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Karwa Chauth 2025 create stunning 4K festive photos in just 5 steps using Google AI check step by step process
Karwa Chauth पर AI से बनाएं 4K बॉलीवुड स्टाइल फोटो, सिर्फ 5 स्टेप्स में होगा काम, देंगी बिल्कुल रियल जैसा लुक

Karwa Chauth पर AI से बनाएं 4K बॉलीवुड स्टाइल फोटो, सिर्फ 5 स्टेप्स में होगा काम, देंगी बिल्कुल रियल जैसा लुक

संक्षेप:

Karwa Chauth 2025 पर Google Gemini Nano Banana AI टूल की मदद से बनाएं 4K पोर्ट्रेट् फेस्टिव फोटोज। ऐसे मिनटों में बन जाएगी धांसू फोटो:

Thu, 9 Oct 2025 02:46 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AI जमाना आ गया है इसलिए इस Karwa Chauth पर आप AI से बनाएं एकदम शानदार फोटोज जिसको देख कर सोशल मीडिया पर सब हो जाएंगे आपके फैन। AI एडिटिंग के जरिए साड़ी पोर्ट्रेट्स बनाना बहुत आसन है। Google का Gemini AI टूल, खासकर Nano Banana फीचर, इस वर्ष Karwa Chauth फोटो एडिटिंग ट्रेंड का केंद्र बना हुआ है। यूजर्स अब अपनी साधारण सेल्फी को AI प्रॉम्प्ट्स के जरिए पारंपरिक साड़ी, लोकेशन, मेहंदी और दीयों के साथ 4K पोर्ट्रेट्स में बदल सकते हैं।

इस ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर तेजी पकड़ ली है, और हर कोई अपनी साड़ी लुक, पूजा की सजावट, चांद का सीन, थाली और चलनी जैसे पारंपरिक तत्वों को AI की मदद से जोड़कर अपनी यादों को और खूबसूरत बना रहा है। आइए जानते हैं ये ट्रेंड कैसे काम करता है, किन प्रॉम्प्ट्स का उपयोग करें, और कुछ सुरक्षा व सुझाव कि AI एडिटिंग उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखें।

AI साड़ी पोर्ट्रेट ट्रेंड: कैसे काम करता है?

Gemini AI में Nano Banana फीचर यूजर को फोटो एडिट करने का क्रिएटिव तरीका देता है। आप अपनी सेल्फी (या किसी पोर्ट्रेट) को अपलोड करते हैं और एक प्रॉम्प्ट लिखते हैं कि आप तस्वीर में क्या बदलाव चाहते हैं जैसे साड़ी, बैकग्राउंड, रंग, धूप, चांदनी और एक्सप्रेशन आदि। AI उस प्रॉम्प्ट के आधार पर आपकी तस्वीर को नया रूप देता है जैसे कि आप साड़ी पहनी हुई हों, थाली लिए हुए पोज़, चांदनी रात, पूजा सीन, मेहंदी डिज़ाइन और पारंपरिक लुक। उदाहरण के लिए:

“Transform your photo into a woman in a maroon saree holding a sieve under moonlight, diyas glowing in background, soft golden glow.”

ये भी पढ़ें:Jio का कमाल! ₹799 में लॉन्च किया 7 दिन तक बिंदास चलने वाला ‘सेफ्टी फर्स्ट’ फोन

कुछ बेहतरीन प्रॉम्प्ट्स

आइये आपको बताते हैं Karwa Chauth साड़ी फोटो एडिटिंग से जुड़े कुछ प्रॉम्प्ट्स:

1. “A woman in red banarasi saree under moonlight, holding sieve, diyas glowing”

2. “Couple portrait: she in green saree, he in kurta, both looking at moon, thali in hand”

3. “Close-up 4K portrait: woman wearing traditional jewelry, mehendi visible, soft golden glow”

4. “Full body shot: woman in pink saree on balcony at night, flowers and diyas around”

5. “Saree poster style: retro Bollywood look, cinematic colors, drifting dupatta in wind”

इन प्रॉम्प्ट्स को आप Gemini में चैट मोड या एडिट मोड में डाल सकते हैं और AI को निर्देश देंगे कि वह आपकी तस्वीर को त्योहार के अनुकूल रूप में बदल दे।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी! अब Confirmed टिकट की तारीख बदलना हुआ आसान, घर बैठे मिनटों में होगा काम

ऐसे 5 आसान स्टेप्स में बनाएं Karwa Chauth का 4K AI फोटो

Step 1: Gemini ऐप डाउनलोड करें

सबसे पहले अपने फोन में Google Gemini ऐप इंस्टॉल या अपडेट करें। अगर आपके मोबाइल में यह पहले से मौजूद नहीं है, तो Play Store या App Store से डाउनलोड कर लें। यह ऐप आपको AI की मदद से फोटो एडिट करने और शानदार फेस्टिव पोर्ट्रेट्स बनाने की सुविधा देता है।

Step 2: हाई-क्वालिटी की फोटो चुनें

एक साफ और हाई-रेज़ोल्यूशन सेल्फी या पोर्ट्रेट फोटो चुनें जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट दिखाई दे। कोशिश करें कि फोटो फ्रंट फेस और अच्छी लाइटिंग में ली गई हो। जितनी क्लियर आपकी फोटो होगी, उतने ही रियल और खूबसूरत AI रिजल्ट्स मिलेंगे।

Step 3: ट्रेंडिंग Karwa Chauth प्रॉम्प्ट्स का उपयोग करें

यह स्टेप सबसे जरूरी है! Gemini में नीचे दिए गए ट्रेंडिंग प्रॉम्प्ट्स टाइप करें: ऊपर दिए हुए प्रॉम्प्ट्स का यूज करें।आप चाहें तो अपने नाम, शहर या बैकग्राउंड का ज़िक्र भी प्रॉम्प्ट में जोड़ सकते हैं ताकि फोटो और पर्सनल लगे।

Step 4: प्रॉम्प्ट में डिटेल्स शामिल करें

प्रॉम्प्ट को और बेहतर बनाने के लिए कपड़ों का रंग, साड़ी का पैटर्न, ज्वेलरी, थाली, चलनी, दीये, और चांद की लाइट जैसी डिटेल्स जोड़ें। उदाहरण: “A woman in red silk saree with gold border, holding a decorated thali, standing on terrace with moon and diyas glowing.” लाइटिंग स्टाइल के लिए “Golden-hour light”, “Soft cinematic glow” या “Retro film tone” जैसे शब्द जोड़ें।

Step 5: इमेज जनरेट करें, डाउनलोड करें और शेयर करें

अब “Generate” पर क्लिक करें और कुछ सेकंड में आपकी 4K Karwa Chauth AI इमेज तैयार हो जाएगी। अगर लॉगिन की जरूरत पड़े तो अपने Google अकाउंट से साइन इन करें। जब इमेज तैयार हो जाए, तो आप उसे डाउनलोड करके Instagram, WhatsApp या Facebook पर शेयर कर सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।