काम की बात: सिर्फ ₹5 ज्यादा देकर मिलेगी 8 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और 16GB डेटा, Jio के ₹450 तक के दो प्लान में जमीन-आसमान का अंतर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jio के 445 और 450 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में सिर्फ 5 रुपए का अंतर है, लेकिन 5 रुपए ज्यादा देकर आपको 8 दिन ज्यादा वैलिडिटी और 16GB ज्यादा डेटा मिलता है। जानें दोनों प्लान में क्या-क्या फायदे हैं।

Jio
Jio के ₹445 और ₹450 प्लान में सिर्फ ₹5 का फर्क, लेकिन फायदे में जमीन-आसमान का अंतर

Reliance Jio के यूजर्स के लिए कंपनी के पास अलग-अलग जरूरत के हिसाब से कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। लेकिन कई बार दो प्लान की कीमत इतनी करीब होती है कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर किसमें रिचार्ज कराना ज्यादा फायदे का सौदा है। ऐसे ही दो प्लान्स के बारे में हम यहां बता रहे हैं Jio के इन प्लान्स की कीमत 445 और 450 रुपए है। दोनों प्लान की कीमत में सिर्फ 5 रुपए का अंतर है, लेकिन इनके फायदे एक जैसे नहीं हैं। दोनों प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। आइए दोनों का पूरा हिसाब आसान भाषा में समझते हैं।

Jio के 445 रुपए वाले प्लान में क्या मिलता है?

सबसे पहले बात करते हैं Jio के 445 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 56GB डेटा मिलता है। इसके साथ यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। लेकिन इस प्लान की सबसे खास बात इसका OTT पैकेज है। 445 रुपए के रिचार्ज में कई OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इनमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, Hoichoi और FanCode जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ये फायदे JioTV के जरिए मिलते हैं। यानी अगर आप मोबाइल पर वेब सीरीज, फिल्में, टीवी शो या स्पोर्ट्स कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो 445 रुपए वाला प्लान आपके लिए अच्छा हो सकता है।

450 रुपए वाले प्लान में क्या खास है?

अब आते हैं 450 रुपए के प्रीपेड प्लान पर यहां सबसे बड़ा फायदा इसकी 36 दिनों की वैलिडिटी है। यानी 445 रुपए वाले प्लान के मुकाबले आपको 8 दिन ज्यादा सर्विस मिलती है। इस प्लान में भी हर दिन 2GB डेटा मिलता है। 36 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से यूजर को कुल 72GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल्स और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में JioHotstar Mobile का फायदा भी दिया जाता है। साथ ही JioAICloud और 18 महीने का Google AI Pro subscription भी इस ऑफर का हिस्सा है।

सिर्फ 5 रुपए का फर्क, फिर इतना बड़ा अंतर क्यों?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दोनों प्लान की कीमत में सिर्फ 5 रुपए का अंतर है, फिर फायदे इतने अलग क्यों हैं? असल में Jio ने इन दोनों प्लान को अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर रखा है। 445 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी है जिन्हें OTT कंटेंट और मनोरंजन ज्यादा पसंद है। इसमें कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। वहीं 450 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है जो लंबी वैलिडिटी और ज्यादा कुल डेटा चाहते हैं।

पहली नजर में 450 रुपए वाला प्लान ज्यादा अच्छा दिखाई देता है, क्योंकि इसकी वैलिडिटी 36 दिन है, जबकि 445 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। यानी सिर्फ 5 रुपए ज्यादा खर्च करके यूजर को 8 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलती है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। 445 रुपए वाले प्लान में कई OTT प्लेटफॉर्म का फायदा मिलता है, जो 450 रुपए वाले प्लान में नहीं मिलता।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़सिर्फ ₹5 ज्यादा देकर 8 दिन का एक्स्ट्रा फायदा, Jio के इन प्लान में बड़ा अंतर