केबल्स का झंझट खत्म! एक ही पावरबैंक से सब कुछ चार्ज करेगी Sparkvolt सीरीज
JUST CORSECA ने भारत में SPARKVOLT पावरबैंक सीरीज लॉन्च की है, जिसमें फास्ट चार्जिंग, MagSafe वायरलेस सपोर्ट और मल्टी-डिवाइस चार्जिंग जैसी एडवांस सुविधाएं भी इनमें दी गई हैं। इनके साथ यूजर्स के लिए केबल्स का झंझट खत्म हो जाएगा।

ऑडियो और मोबाइल एक्सेसरीज ब्रैंड Just Corseca ने अपने नए प्रीमियम पावरबैंक लाइनअप SPARKVOLT को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में चार मॉडल- JST524, JST530, JST532 और JST534 शामिल हैं, जो खास तौर पर आज के मल्टी-डिवाइस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये पावरबैंक ना सिर्फ पावरफुल हैं, बल्कि स्टाइल और कंंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखते हैं।
सम्बंधित सुझाव

38% OFF

KP Original Battery SM-4P Plug, MN45 WPL D12 RC Car Boat Gun, Speed Boat 14500 2s 7.4v Lipo Battery Charger Parts Toys, 7.4v 2S 1000mAh
KP Original Battery SM-4P Plug
MN45 WPL D12 RC Car Boat Gun
Speed Boat 14500 2s 7.4v Lipo Battery Charger Parts Toys

₹499
₹799खरीदिये

50% OFF

SP Electron Pack of 50 Pcs JST XH 2.5-2 Pin Battery Connector Plug Female & Male with 120MM Wire
SP Electron Pack of 50 Pcs JST XH 2.5-2 Pin Battery Connector Plug Female & Male with 120MM Wire

₹249
₹499खरीदिये

33% OFF

Kp Combo 7.4V 1200Mah 13A Li-Ion Jst Sm 4Pin Connector Sm Jst 4 Pin Rechargeable Battery 1200 Mah For Diy Projects, Toys, Robotics And 4 Pin Jst 4Pin Usb Charger
Kp Combo 7.4V 1200Mah 13A Li-Ion Jst Sm 4Pin Connector Sm Jst 4 Pin Rechargeable Battery 1200 Mah For Diy Projects
Toys
Robotics And 4 Pin Jst 4Pin Usb Charger

₹999
₹1499खरीदिये
नई सीरीज प्रोफेशनल्स, ट्रैवलर्स और टेक-लवर्स के लिए खास तौर से बनाई गई है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है।
ढेर सारी कैपेसिटी वाले पावरबैंक
SPARKVOLT सीरीज के ज्यादातर मॉडल 10000mAh बैटरी के साथ आते हैं, जो पूरे दिन का बैकअप आसानी से दे सकते हैं। इनमें 22.5W फास्ट चार्जिंग, MagSafe वायरलेस चार्जिंग, Type-C और Lightning के लिए इनबिल्ट केबल्स और iWatch चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यानी अब अलग-अलग चार्जर और केबल्स लेकर चलने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो जाती है।
वहीं, इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल JST524 है, जो 20000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और अन्य USB डिवाइसेज को तेजी से चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह खासकर उन यूजर्स के लिए काम का है, जो अपने डिवाइस ज्यादा यूज करते हैं या लगातार ट्रैवल करते हैं।
सम्बंधित सुझाव
डिजाइन के मामले में भी हैं खास
डिजाइन के मामले में भी कंपनी ने खास ध्यान दिया है। कुछ मॉडल्स में प्रीमियम फैब्रिक फिनिश, एंटी-स्लिप ग्रिप, स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले और फोल्डेबल किकस्टैंड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ‘इनविजिबल फोन होल्डर’ जैसी सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर चार्जिंग के दौरान आराम से वीडियो देख सकते हैं या कॉल अटेंड कर सकते हैं।
लॉन्च के दौरान Damson Technologies के मैनेजिंग डायरेक्टर रितेश गोयनका ने कहा कि इस सीरीज को लोगों की रोज की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आजकल यूजर्स एक साथ कई डिवाइसेज इस्तेमाल करते हैं, इसलिए ऐसे पावरबैंक की जरूरत है जो हर कंडीशन में काम आए, फिर चाहे केबल्स का झंझट कम करना हो, वियरेबल्स चार्ज करने हों या चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल आसान बनाना हो।
इतनी रखी गई है कीमत
कीमत की बात करें तो SPARKVOLT JST524 की कीमत 2,999 रुपये और SPARKVOLT JST530 की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। इसके अलावा SPARKVOLT JST532 को 2,099 रुपये और SPARKVOLT JST534 को 2,199 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





