मजबूत डिजाइन और कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच लाया ब्रांड, साथ 30 घंटे चलने वाले ईयरबड्स भी लॉन्च
JUST CORSECA ने भारत में स्टाइलिश और रग्ड लुक वाली SkySport Smartwatch लॉन्च कर दी है। इसके साथ कंपनी 30 घंटे बैटरी लाइफ वाले SLEEPODS ईयरबड्स भी साथ लेकर आई है। इनकी शुरुआती कीमत 1499 रुपये है। देखें क्या खास है।

जस्ट कोर्सेका ने आज अपने दो नए वियरेबल लॉन्च किए हैं। ब्रांड भारतीय बाजार में JC SkySport Smartwatch (JST732) लेकर आया है। कनेक्टेड लिविंग के लिए डिजाइन की गई, स्काईस्पोर्ट स्मार्टवॉच एक रग्ड डिजाइन में ब्लूटूथ कॉलिंग, ढेर सारे फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स और स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा, ब्रांड ने JC SLEEPODS ईयरबड्स लेकर आया है, जो एक ईयरबड्स है और 30 घंटे का प्लेटाइम, स्मार्ट टच कंट्रोल, लाइटवेट स्लीप फिट, कंफर्टेबल इन-ईयर डिजाइन, एडवांस्ड नॉइज आइसोलेशन के साथ आते हैं। चलिए एक-एक कर जानते हैं इन दोनों प्रोडक्ट की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...
JC SkySport Smartwatch
जेसी स्काईस्पोर्ट स्मार्टवॉच में 2.01 इंच का बड़ा एचडी डिस्प्ले है जो कॉल, नोटिफिकेशन, फिटनेस ट्रैकिंग और स्मार्टवॉच फंक्शन तक ईजी एक्सेस के लिए क्रिस्प विजुअल्स और स्मूद टच एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आता है और यूजर इसे अपने फोन से कनेक्ट करके आसानी से अपनी कलाई से ही सीधे कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। इसमें एक इन-बिल्ट फ्लैशलाइट भी है, जो कम रोशनी की स्थिति और इमरजेंसी में काम आ सकती है। एक्टिव लाइफ स्टाइल का सपोर्ट करने के लिए डिजाइन की गई स्काईस्पोर्ट स्मार्टवॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग, कई स्पोर्ट्स मोड और एक्टिविटी ट्रैकिंग के माध्यम से एडवांस्ड फिटनेस ट्रैकिंग प्रदान करती है।
स्मार्ट नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और फाइंड माय फोन फीचर्स यह सुनिश्चित करते हैं कि यूजर जहां भी जाएं कनेक्टेड रहें। वॉच मॉइश्चर रेजिस्टेंट डिजाइन के साथ आती है और एडवेंचर एक्टिविटी, आउटडोर एक्टिविटी और एक स्टाइलिश एक्सेसरी के लिए परफेक्ट है। इसमें स्क्वायर शेप डायल मिलता है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। कंपनी का कहना है कि यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ काम कर सकती है और कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
JC SLEEPODS
JC Sleepods को बहुत छोटे, प्रीमियम एर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ बनाया गया है जो कान के अंदर आराम से फिट हो जाते हैं। कंपनी का कहना है कि यह ईयरबड्स सुरक्षित और प्रेशर-फ्री फिट एक्सपीरियंस देते हैं, यानी इन्हें लंबे समय कर कानों में पहने रहने पर दर्द नहीं होगा और दावा है कि यह यूजर इसे पहनकर करवट लेकर भी सो सकते हैं। इनका लाइटवेट 'स्लीप फिट' डिजाइन सोते समय, यात्रा करते समय, काम करते समय या लंबे समय तक ऑडियो सुनने के दौरान आराम देता है। साथ ही, एडवांस्ड नॉइज आइसोलेशन बाहर के शोर को कम करके एक बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देता है।
10mm के डायनामिक ड्राइवर्स से लैस, यह ईयरबड्स डीप बास और साफ आवाज के साथ एक शानदार और बैलेंस्ड ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं। इन ईयरबड्स में स्मार्ट टच कंट्रोल भी हैं, जिससे यूजर्स आसानी से कॉल का जवाब दे सकते हैं, म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं और बस एक टैप से वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर कुल 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेटाइम देते हैं और चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इन् बिजी लाइफस्टाइल के हिसाब से बनाया गया है ताकि चार्जिंग के लिए बार-बार रुकना न पड़े। कंपनी ने इसे तीन कलर्स - ऑरेंज, ब्लैक और सिल्वर में लॉन्च किया है।
इतनी है अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत
JC SkySport स्मार्टवॉच की कीमत 1,499 रुपये और JC SLEEPODS ईयरबड्स की कीमत 1,999 रुपये है। दोनों जस्ट कोर्सेका की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और पूरे भारत में चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।


