Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़just corseca launch sonic bar and sound shack plus soundbar with 200w output
घर में थिएटर का मजा, 200W तक साउंड वाले पावरफुल स्पीकर लाया ब्रांड, कीमत बजट में

घर में थिएटर का मजा, 200W तक साउंड वाले पावरफुल स्पीकर लाया ब्रांड, कीमत बजट में

संक्षेप:

घर पर थिएटर जैसा साउंड चाहिए, तो JUST CORSECA के नए स्पीकर आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने दो नए साउंडबार सिस्टम - JC Sonic Bar (JST 648) और JC Sound Shack Plus (JST 646) के साथ होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में एंट्री की है।

Nov 27, 2025 01:40 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

घर पर थिएटर जैसा साउंड चाहिए, तो JUST CORSECA के नए स्पीकर आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने दो नए साउंडबार सिस्टम - JC Sonic Bar (JST 648) और JC Sound Shack Plus (JST 646) के साथ होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में एंट्री की है। यह साउंडबार कैटेगरी में कंपने के पहले प्रोडक्ट हैं। कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर से ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो घर पर क्लियर साउंड, डीप बास और आसान कनेक्टिविटी चाहते हैं। ये साउंडबार 200W और 160W की आउटपुट के साथ आते हैं। दोनों मॉडल मूवी, म्यूजिक, गेमिंग और जनरल एंटरटेनमेंट के लिए दमदामर साउंड देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इनकी कीमत और खासियत पर…

सम्बंधित सुझाव

jc sonic bar 200watt soundbar, jc sound shack plus 160watt soundbar
ये भी पढ़ें:तुरंत करें ऑर्डर: ₹10,000 से कम में मिल रहे ये 10 Smart TV, सबसे सस्ता ₹5999 का

साउंडबार में मिलेगा 200W तक आउटपुट

JC Sonic Bar (JST 648) में 200W का साउंड आउटपुट मिलता है और इसमें 80W का सबवूफर है। जबकि, JC Sound Shack Plus (JST 646) में 160W का साउंड आउटपुट मिलता है और इसमें 60W का सबवूफर है। दोनों साउंडबार में 2.2-चैनल कॉन्फिगरेशन है।

ढेर सारे कनेक्टविटी ऑप्शशन

दोनों साउंडबार में ब्लूटूथ v5.0, एचडीएमआई, आर्क, कोएक्सियल, यूएसबी और औक्स जैसे कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। JC Sound Shack Plus (JST 646) में FM और TF कार्ड सपोर्ट भी है, जिससे यूजर्स को अपना कंटेंट चलाने में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। डेडिकेटेड डीप-बास सबवूफर्स, स्लीक ब्लैक डिजाइन के साथ आने वाले इन साउंडबार को टीवी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप और फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

jc sonic bar 200watt soundbar, jc sound shack plus 160watt soundbar

इतनी है कीमत, कहां से खरीदें

JC Sonic Bar (JST 648) मॉडल 7,499 रुपये और JC Sound Shack Plus (JST 646) मॉडल 6,499 की एमआरपी पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन्हें Amazon और Flipkart के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और पूरे भारत में पार्टनर रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। दोनों ही मॉडल पर कंपनी 1 साल की वारंटी दी रही है। दोनों मॉडल रिमोट कंट्रोल के साथ आते है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।