
रिप्लेसेबल बैटरी, 50MP कैमरा, 12GB RAM, Sailfish OS 5, Privacy Switch के साथ लॉन्च हुआ, जानिए कीमत
Jolla ने भारत में अपना नया Sailfish OS स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 12GB RAM, 256GB स्टोरेज, 50MP रियर कैमरा, 5G सपोर्ट और प्राइवेसी-स्विच के साथ। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और क्यों यह फोन Android से अलग है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Jolla Phone Launched in India: अगर आप भी अक्सर यह सोचते थे कि स्मार्टफोन सिर्फ Android और iOS तक सीमित रह गए हैं तो अब आपकी सोच बदलने वाली है। फिनलैंड की कंपनी Jolla ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है वो भी एक ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम पर जो है Android से बिल्कुल अलग। नया Jolla Phone Sailfish OS पर चलता है, जो यूजर्स की प्राइवेसी और कॉम्पैक्ट, मॉड्यूलर डिज़ाइन पर जोर देता है। यह फोन मौजूदा स्मार्टफोन-दुनिया में पुराने फॉर्मूले है 12GB RAM, 256GB स्टोरेज (2TB तक माइक्रोएसडी एक्सपेंशन), 50MP रियर कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी 5500mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Jolla Phone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Jolla Phone में कंपनी ने एक दमदार और प्रीमियम हार्डवेयर सेटअप दिया है। फोन में 6.36-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है और डेली यूज़ में बेहतर विज़ुअल्स और मजबूती दोनों का संतुलन देता है। इस डिवाइस में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है, जिसमें चाहें तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5G सपोर्ट, ड्यूल सिम स्लॉट, WiFi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसी मॉडर्न कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी मौजूद हैं।
कैमरे की बात करें तो Jolla Phone पीछे की तरफ 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है, जिसमें बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और AI-बेस्ड ट्यूनिंग मिलती है। इसके साथ एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है, जिससे लैंडस्केप शॉट्स और ग्रुप फोटोज़ कैप्चर करना आसान हो जाता है। फोन के फ्रंट कैमरे का रिज़ॉल्यूशन कंपनी ने अभी स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन बताया है कि यह हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग और सेफी एक्सपीरियंस देने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
बैटरी के मामले में भी Jolla Phone काफी यूनिक है। इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो यूज़र-रिप्लेसेबल है यानी आप इसे खुद बदल सकते हैं। यह फीचर आज के मॉडर्न स्मार्टफोन्स में शायद ही देखने को मिलता है। फोन में एक RGB नोटिफिकेशन LED भी दिया गया है, जिसे अलग-अलग अलर्ट्स के लिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो तेज़ और रेस्पॉन्सिव है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सबसे खास बात है इसका ऑपरेटिंग सिस्टम यह Sailfish OS 5 पर चलता है, जो Android से बिल्कुल अलग एक लिनक्स-बेस्ड, प्राइवेसी-फोकस्ड सिस्टम है। फिर भी यूज़र्स Android ऐप्स चलाने के लिए Jolla AppSupport इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में एक Dedicated Privacy Switch भी है, जिससे एक क्लिक में माइक्रोफोन, कैमरा, ब्लूटूथ और Android कम्पोनेंट्स को ऑफ किया जा सकता है।
Jolla Phone का बैक पैनल और बैटरी रिमूवेबल है यानी खराब हो जाने पर या बैटरी गिर जाने पर आप खुद बदल सकते हैं। इस तरह का मॉड्यूलर डिज़ाइन आजकल बहुत कम फोन्स में मिलता है। इससे फोन की मरम्मत आसान होती है और उसका जीवनकाल बढ़ जाता है।
Jolla Phone की कीमत
Jolla ने कहा है कि फोन की प्री-ऑर्डर कीमत €499 (लगभग ₹52,465) है, और भविष्य में रिटेल कीमत €599–€699 (लगभग ₹62,980–₹73,495 तक) हो सकती है। अभी तक भारत के लिए फाइनल लोकल प्राइस या लॉन्च डेट पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन global pre-order शुरू हो चुका है।
किसके लिए है Jolla Phone?
जो लोग Android से अलग, प्राइवेसी-फर्स्ट ऑपरेटिंग सिस्टम चाहते हैं। जो चाहते हैं कि फोन लंबे समय तक चले, बैटरी या पार्ट्स रिप्लेस हो सकें। जो 5G, हाई RAM/स्टोरेज और आधुनिक कैमरा के साथ डिफरेंट स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहते हैं। जो चाहते हैं कि फोन डेटा-कंट्रोल, प्राइवेसी और मोड्यूलरिटी तीनों मिले, न कि सिर्फ फीचर्स।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black






