Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़jiosaavn annual plan launched at rs 399 offer ad free music and unlimited downloads
म्यूजिक लवर्स खुशखबरी, अब ₹399 में सालभर सुनें एड-फ्री सॉन्ग्स, आ गया JioSaavn का नया प्लान

म्यूजिक लवर्स खुशखबरी, अब ₹399 में सालभर सुनें एड-फ्री सॉन्ग्स, आ गया JioSaavn का नया प्लान

संक्षेप: गाने सुनने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जियोसावन ने अपना एनुअल प्लान लॉन्च कर दिया है। दरअसल, JioSaavn ने बुधवार को अपने JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन के लिए एक नए लिमिटेड टाइम एनुअल प्लान की घोषणा की। इस प्लान की कीमत 399 रुपये है।

Wed, 22 Oct 2025 02:39 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गाने सुनने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जियोसावन ने अपना एनुअल प्लान लॉन्च कर दिया है। दरअसल, JioSaavn ने बुधवार को अपने JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन के लिए एक नए लिमिटेड टाइम एनुअल प्लान की घोषणा की। यह प्लान श्रोताओं को रेगुलर मंथली चार्ज के बजाय, बेहद कम कीमत पर, इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग, हाई-क्वालिटी प्लेबैक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाओं प्रदान करता है। हालांकि, नया JioSaavn एनुअल प्रो प्लान केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने इसे 12 महीने से ज्यादा समय से सब्सक्राइब नहीं किया है।

इतनी है जियोसावन एनुअल प्रो प्लान की कीमत

एक प्रेस नोट में, JioSaavn ने बताया कि उसके एनुअल प्रो प्लान की कीमत एक साल के लिए 399 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह सीमित समय के लिए है, लेकिन कंपनी ने इसकी लास्ट डेट की घोषणा नहीं की गई है। नया सब्सक्रिप्शन एंड्रॉयड, आईओएस, जियोफोन और वेब जैसे सभी डिवाइस और प्लेटफॉर्म पर एलिजिबल है।

बता दें कि Spotify के एनुअल प्लान की कीमत 1,668 रुपये, Apple Music के एनुअल प्लान की कीमत 1,428 रुपये और Gaana के एनुअल प्लन की कीमत 599 रुपये है।

jiosaavn annual plan
ये भी पढ़ें:365 दिन चलने वाला पैसा वसूल रिचार्ज, रोज का खर्च ₹5 से कम, 730GB डेटा, फ्री SIM

जियोसावन के पोर्टफोलियों में यह प्लान्स भी

आम तौर पर, भारत में JioSaavn Pro प्लान इंडिविजुअल यूजर्स के लिए 89 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं। स्टूडेंट प्लान 49 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है। डुओ और फैमिली प्लान की कीमत क्रमशः 129 रुपये और 149 रुपये है, जो दो महीने के लिए हैं। डुओ प्लान में दो यूजर अपने अकाउंट को एक ही सब्सक्रिप्शन में जोड़ सकते हैं, जबकि फैमिली प्लान मेन यूजर अपने परिवार के अधिकतम पांच मेंबर्स को जोड़ा सकता है, जिनमें से हर एक का अपना पर्सनल प्रो अकाउंट होगा। इसके अलावा, जियो 5 रुपये में डेली सर्विस भी प्रदान करता है।

ऑफर में एक कंडीशन भी

हालांकि, नए एनुअल प्रो प्लान में एक चेतावनी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, केवल वे यूजर ही इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं, जिन्होंने 12 महीने या उससे अधिक समय से JioSaavn Pro की सदस्यता नहीं ली है।

ये भी पढ़ें:बदल गया 429 रुपये का प्लान, अब मिलेगा ज्यादा डेटा, फ्री कॉल्स, एसएमएस

जियोसावन एनुअल प्रो प्लान में क्या-क्या फायदे

जियोसावन के नए एनुअल प्रो प्लान में बाकी प्लान्स जैसे ही बेनिफिट्स हैं। यह यूजर्स को बिना किसी विज्ञापन के म्यूजिक स्ट्रीमिंग का आनंद लेने की अनुमति देता है। यूजर JioSaavn ऐप पर गाने डाउनलोड कर सकते हैं और बिना इंटरनेट के उन्हें ऑफलाइन सुन सकते हैं। JioSaavn सब्सक्रिप्शन 320kbps पर हाई क्वालिटी में म्यूजिक स्ट्रीमिंग की भी अनुमति देता है। यह वर्तमान में MP3 फाइल्स के लिए सबसे अधिक बिटरेट है।

रिलायंस जियो यूजर्स को एक एडिशनल बेनिफिट भी मिलता है। वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपने जियो नंबर के लिए अनलिमिटेड जियोट्यून्स सेट कर सकते हैं। JioSaavn एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के लिए एक ऐप के रूप में उपलब्ध है। यह iPad और डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध है। आप इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को वेब पर भी एक्सेस कर सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।