
OTT देखने वालों के लिए बड़ी खबर! JioHotstar लाया ₹79 से शुरू होने वाला प्लान, Netflix-Prime को बड़ी टक्कर!
JioHotstar ने भारत में नए मासिक प्लान्स पेश किए हैं, जो अब सिर्फ 79 रुपए से शुरू होते हैं। इन सब्सक्रिप्शन्स में लाइव स्पोर्ट्स, फिल्मों, सीरियल्स और Disney+ Original जैसी सामग्री शामिल है। जानें हर प्लान की कीमत, फीचर्स।
भारत में OTT (ओवर-द-टॉप) प्लेटफ़ॉर्म की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है, और इसी को ध्यान में रखते हुए JioHotstar ने अपने यूजर्स के लिए नए मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये प्लान्स खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो लंबी अवधि के क्वार्टरली या वार्षिक प्लान्स के बजाय महीने के खर्च में मनोरंजन का मजा लेना चाहते हैं। JioHotstar प्लान्स के जरिए यूजर्स को स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव स्पोर्ट्स, हिंदी और क्षेत्रीय फ़िल्में, वेब सीरिज, Disney+ Originals और कई अन्य इंटरनेशनल शोज देखने का अवसर मिलता है। यह सब सामग्री एक ही सब्सक्रिप्शन के तहत उपलब्ध होती है चाहे आप मोबाइल पर हों या स्मार्ट TV/वेब प्लेटफ़ॉर्म पर।
JioHotstar का 79 रुपए वाला प्लान
सरकार या OTT यूजर्स के लिए सस्ता प्लान 79 रुपए प्रति महीने से शुरू हो सकता है। यह अब तक JioHotstar के सब्सक्रिप्शन में सबसे कम कीमत वाला मासिक ऑप्शन साबित होता है। इससे पहले, प्लान्स ज़्यादातर 149 रुपए/3 महीने या 299रुपए/3 महीने के रूप में उपलब्ध थे।
JioHotstar के अन्य पॉपुलर सब्सक्रिप्शन ऑप्शन्स
JioHotstar के पास पहले से मौजूद कई सब्सक्रिप्शन प्लान्स हैं, जिनमें Mobile, Super और Premium ऑप्शन शामिल हैं:
Mobile Plan
• ₹149 / 3 महीने
• ₹499 / साल
• इस प्लान में आप एक मोबाइल डिवाइस पर सामग्री देख सकते हैं।
Super Plan
• ₹299 / 3 महीने
• ₹899 / साल
• इसमें दो डिवाइसेज पर Full HD में स्ट्रीमिंग संभव है।
Premium Plan
• ₹299 / महीना
• ₹499 / 3 महीने
• ₹1,499 / साल
• 4 डिवाइसेज पर 4K (जहां उपलब्ध) और एड-फ्री एक्सपीरियंस।
इन प्लान्स से यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




