
JioHotstar हुआ डाउन, यूजर्स को स्ट्रीमिंग और सर्च में दिक्कतें
JioHotstar OTT ऐप में कई दिक्कतें आ रही हैं और हजारों यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें वीडियो स्ट्रीमिंग में परेशानी हो रही है। यह मामला देशभर में देखने को मिला है और बड़ा यूजरबेस प्रभावित हुआ है।
देशभर में कई यूजर्स ने मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि JioHotstar प्लेटफॉर्म अचानक काम नहीं कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप पर मूवीज, टीवी शोज और लाइव इवेंट्स स्ट्रीम करने की कोशिश करने पर ‘Network Error’ और ‘Unable to connect to JioHotstar’ जैसे नोटिफिकेशन दिखाई दे रहे हैं। इस आउटेज के चलते ना सिर्फ कंटेंट एक्सेस नहीं हो रहा है बल्कि कई फीचर्स जैसे सर्च बार और ‘Continue Watching’ सेक्शन भी गायब हो गए हैं।
यूजर्स सोशल मीडिया पर हुए नाराज
कई यूजर्स ने X (पहले Twitter) और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ ने लिखा कि ऐप का होमपेज तो खुल रहा है, लेकिन कंटेंट क्लिक करने पर ‘network issue’ दिखा रहा है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें ‘login failure’ का संदेश मिल रहा है।
Downdetector जैसी वेबसाइट्स पर भी मंगलवार दोपहर से हजारों रिपोर्ट्स दर्ज की गईं, जिससे यह कन्फर्म हुआ है कि यह समस्या केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स तक सीमित नहीं है बल्कि एक नेशन-वाइज आउटेज है।
JioHotstar ने जारी किया बयान
OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया,'हम एक तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी तकनीकी टीम इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है। इस असुविधा के लिए हम अपने सभी यूजर्स से माफी चाहते हैं।' हालांकि कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि समस्या की वजह क्या है और इसे कब तक ठीक किया जाएगा।
बता दें, टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा सर्वर ओवरलोड या बैकएंड गड़बड़ी के कारण हो सकता है। त्योहारों के समय पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर यूजर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे सर्वर लोड या कनेक्शन समस्या आम होती है। कुछ यूजर्स ने यह भी अनुमान लगाया है कि यह लेटेस्ट ऐप अपडेट में आए बग या नेटवर्क CDN डिस्ट्रीब्यूशन फेल्योर की वजह से हो सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




