
Jio का सबसे धाकड़ वैल्यू प्लान! Netflix एकदम FREE और 84 दिन की वैलिडिटी
जियो के कई प्लान्स में से एक पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। कंपनी दो फ्री Netflix वाले प्लान्स से रीचार्ज का विकल्प दे रही है।
रिलायंस जियो की ओर से इसके यूजर्स को कई प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प दिया जाता है लेकिन चुनिंदा प्लान्स फ्री OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन का फायदा फ्री में देते हैं। आइए आपको एक ऐसे वैल्यू प्लान के बारे में बताएं जो ना सिर्फ FREE Netflix का फायदा दे रहा है, बल्कि लंबी वैलिडिटी के साथ एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है।
अगर आपको फ्री Netflix का फायदा चाहिए तो जियो की ओर से दो ऐसे प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनका चुनाव किया जा सकता है। ये दोनों ही प्लान्स 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें ढेर सारा डेली डाटा दिया जा रहा है। इनमें से सस्ता प्लान Netflix Mobile Plan का ऐक्सेस दे रहा है और बेहतर वैल्यू ऑफर करता है। अगर आपको बड़ी स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग करना चाहें तो 1,799 रुपये वाला प्लान बेस्ट रहेगा।
Jio का 1,299 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डाटा मिलता है और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की जा सकती है। साथ ही यूजर्स को रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल जाता है। प्लान 84 दिनों के लिए Netflix (Mobile) सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। साथ ही यूजर्स को Jio Special Offers का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी Google Gemini का 18 महीने का प्रो ऐक्सेस भी दे रही है।
Jio का 1,799 रुपये वाला प्लान
अगर आपको बड़ी स्क्रीन पर Netflix कंटेंट देखना है तो इस प्लान में 84 दिनों के लिए Netflix (Basic) सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में 3GB डेली डाटा मिलता है और पिछले प्लान जैसे बाकी बेनिफिट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। बता दें, दोनों ही प्लान्स में JioTV और JioAICloud का ऐक्सेस दिया जा रहा है और एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिल जाता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




