Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Jio transformed gaming world with Jiogames high-end games can run on phones and laptops eliminate expensive consoles
Jio ने बदल दी गेमिंग की दुनिया! अब फोन और लैपटॉप पर चलेंगे हाई-एंड गेम्स, सिर्फ ₹298 में खेलें 500+ गेम्स

Jio ने बदल दी गेमिंग की दुनिया! अब फोन और लैपटॉप पर चलेंगे हाई-एंड गेम्स, सिर्फ ₹298 में खेलें 500+ गेम्स

संक्षेप:

Reliance Jio ने भारत में लॉन्च किया Cloud Gaming प्लेटफॉर्म अब Tekken 7 और Elden Ring जैसे हाई-एंड गेम्स चलेंगे JioGames ऐप पर, बिना डाउनलोड या महंगे कंसोल के। जानिए कीमत, फीचर्स और सब्सक्रिप्शन प्लान।

Thu, 9 Oct 2025 04:05 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में ऑनलाइन गेमिंग का चेहरा अब बदलने वाला है, क्योंकि Reliance Jio ने अपने नए Cloud Gaming प्लेटफॉर्म की घोषणा कर दी है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए यूज़र्स अब Tekken 7, Elden Ring, GTA 5 जैसे हाई-एंड गेम्स को बिना डाउनलोड किए सीधे अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या ब्राउज़र पर खेल सकेंगे। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने दिल्ली के इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) में इस क्लाउड गेमिंग सर्विस को पेश किया। इसका मकसद है महंगे गेमिंग कंसोल्स और हाई-परफॉर्मेंस पीसी पर निर्भरता खत्म करना।

यूजर्स को बस एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और JioGames ऐप की जरूरत होगी। इसके बाद गेम्स सीधा Jio के क्लाउड सर्वर से स्ट्रीम होंगे मतलब ना इंस्टॉलेशन की झंझट, ना हार्डवेयर की लिमिटेशन। जियो का यह कदम भारत के ई-स्पोर्ट्स और डिजिटल गेमिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है। अब हर गेमर, चाहे वह छात्र हो या प्रोफेशनल, हाई-क्वालिटी AAA गेम्स को किसी भी डिवाइस पर खेल सकेगा।

Jio Cloud Gaming: कैसे करेगा काम?

Jio का क्लाउड गेमिंग प्लेटफॉर्म पूरी तरह क्लाउड-आधारित तकनीक पर चलता है। इसका मतलब गेम आपके डिवाइस पर इंस्टॉल नहीं होता, बल्कि Jio के सर्वर पर रन होता है। आपके फोन या लैपटॉप पर बस गेम का वीडियो और कंट्रोल स्ट्रीम होते हैं।

उदाहरण के तौर पर, जब आप Tekken 7 या Elden Ring जैसा गेम खेलते हैं, तो वह असल में Jio Cloud Server पर चलता है, और आपकी स्क्रीन पर लाइव गेमप्ले दिखता है। इसके लिए आपको किसी महंगे कंसोल या ग्राफिक्स कार्ड की जरूरत नहीं है बस स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन और Bluetooth गेमपैड या कंट्रोलर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:Jio का कमाल! ₹799 में लॉन्च किया 7 दिन तक बिंदास चलने वाला ‘सेफ्टी फर्स्ट’ फोन

JioGames का सब्सक्रिप्शन और कीमतें

जियो गेमर्स के लिए कई तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आया है:

₹298 प्लान (28 दिन): इसमें यूजर्स को 500 से ज़्यादा क्लाउड गेम्स तक एक्सेस मिलता है।

₹48 Pro Pass (3 दिन): यह स्टूडेंट्स के लिए खास प्लान है, जो सीमित समय के लिए सभी गेम्स खेलने की अनुमति देता है।

इसके अलावा, यूजर्स चाहें तो Steam जैसी प्लेटफॉर्म से अपने खरीदे हुए गेम्स को भी Jio Cloud से लिंक कर सकते हैं। यानी पूरा गेमिंग एक्सपीरियंस अब एक ही प्लेटफॉर्म पर संभव है।

Compatible Devices और कंट्रोल्स

Jio Cloud Gaming को खेलने के लिए आपको किसी खास डिवाइस की जरूरत नहीं है। यह लगभग हर प्लेटफॉर्म पर चलता है: स्मार्टफोन (Android/iOS), लैपटॉप और PC, Jio Set-Top Box, वेब ब्राउजर, कंट्रोल्स के लिए बस कोई भी Bluetooth Gamepad या Remote Controller कनेक्ट करें, और आपका डिवाइस तुरंत गेमिंग कंसोल में बदल जाएगा।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी! अब Confirmed टिकट की तारीख बदलना हुआ आसान, घर बैठे मिनटों में होगा काम
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।