Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Jio Special Offer 2 percent Gold Bonus Free JioHome Trial 3 Month JioHotstar and 50GB JioAICloud
दिवाली से पहले Jio का 'सोने' वाला Gold प्लान, केवल 349 रुपये में ढेर सारे फायदे

दिवाली से पहले Jio का 'सोने' वाला Gold प्लान, केवल 349 रुपये में ढेर सारे फायदे

संक्षेप:

रिलायंस जियो की ओर से 349 रुपये कीमत वाला प्लान ऑफर किया जा रहा है और इसके साथ फेस्टिव ऑफर्स का फायदा मिल रहा है। इसमें खास फायदा गोल्ड पर भी दिया गया है। 

Tue, 7 Oct 2025 09:51 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिलायंस जियो ने धनतेरस और दीपावली से पहले रिलायंस जियो की ओर से फेस्टिव रीचार्ज प्लान का फायदा दिया जा रहा है। यह प्लान केवल 349 रुपये का है और डेली डाटा और कॉलिंग के अलावा ढेर सारे बेनिफिट्स भी ऑफर कर रहा है। आइए आपको इस प्लान के साथ मिल रहे फेस्टिव ऑफर्स और डीटेल्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

टेलिकॉम कंपनी जियो का प्लान वैसे तो 349 रुपये का है। इससे रीचार्ज करने की स्थिति में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान रोज 2GB डेली डाटा का फायदा यूजर्स को दिया जा रहा है और वे सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं। रोज 100 SMS भेजने का ऑप्शन भी इस प्लान में मिल जाता है। साथ ही यह और भी ढेरों बेनिफिट्स ऑफर करता है।

ये भी पढ़ें:Netflix का सब्सक्रिप्शन एकदम FREE! अब Jio और Airtel दोनों यूजर्स के मजे

JioFinance पर गोल्ड बोनस

इस ऑफर का सबसे बड़ा हाइलाइट, JioFinance ऐप पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट का बोनस है। अगर यूजर Jio Gold में निवेश करता है, तो उसे 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा बोनस मिलेगा। इस बेनिफिट को पाने के लिए यूजर को बस +91-8010000524 पर एक मिस्ड कॉल देना होगा। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो डिजिटल गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं और साथ ही अपने इन्वेस्टमेंट पर थोड़ा अतिरिक्त लाभ पाना चाहते हैं।

JioHome का दो महीने का फ्री ट्रायल

कंपनी अपने स्मार्ट होम-सेटअप को प्रमोट करने के लिए JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल दे रही है। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए है जो नया कनेक्शन लेते हैं। इस ट्रायल के दौरान यूजर Jio के होम इंटरनेट, स्मार्ट डिवाइसेज और एंटरटेनमेंट सर्विसेज एक्सपीरियंस कर सकता है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील्स, Samsung और OnePlus सब लिस्ट में शामिल

JioHotstar सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए

एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए Jio ने JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन शामिल किया है। यूजर्स इस दौरान में स्पोर्ट्स, मूवीज और वेब सीरीज जैसे प्रीमियम कंटेंट का मजा बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के ले सकते हैं।

JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज

डिजिटल डाटा को सेफ रखने के लिए Jio अपने यूजर्स को JioAICloud पर 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज दे रहा है। इससे यूजर्स अपनी फाइल्स, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को क्लाउड में सेव कर सकते हैं और किसी भी डिवाइस से आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।