काम की बात: पूरे 98 दिन चलेगा यह रिचार्ज, 5000GB स्टोरेज के साथ मिलेगा JioHotstar, कीमत ₹1000 से भी कम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jio का 999 रुपये का प्रीपेड प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा यानी (कुल 196GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। यह 4G डेटा है और डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

Jio 999 plan
Jio का 999 रुपये का प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 5000GB क्लाउड स्टोरेज, गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।

वैसे तो जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए ढेर सारे प्रीपेड प्लान्स हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा प्लान बता रहे हैं, जो 1000 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉल्स, AI सब्सक्रिप्शन, 5000GB स्टोरेज समेत कई सुविधाएं प्रदान करता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैसा वसूल प्लान के बारे में सबकुछ...

जियो का 999 रुपये प्रीपेड प्लान

हम बात कर रहे हैं जियो के 999 रुपये के प्रीपेड प्लान की। यह प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा यानी (कुल 196GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। यह 4G डेटा है और डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है, यानी अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां एयरटेल का 5G नेटवर्क अवेलेबल है, तो आप मुफ्त में जितना चाहें उतना 5G डेटा यूज कर सकते हैं।

5000GB स्टोरेज, फ्री जियोहॉटस्टार भी

इस प्लान में ढेर सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड (फ्री 50GB स्टोरेज) के साथ-साथ 3 महीनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन (जिसकी असल में कीमत 35,100 रुपये है) भी मिलता है, जो 5000GB क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना समेत कई फीचर्स का एक्सेस प्रदान करता है। लेकिन ध्यान रहे कि Google Gemini ऑफर के फायदों का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, यूजर को ऑफर की अवधि के दौरान 349 रुपये या उससे ज्यादा कीमत के अनलिमिटेड 5G प्लान पर लगातार एक्टिव रहना होगा।

(नोट- जियो के मंथली प्लान वाले ग्राहकों को दूसरे और तीसरे महीने का JioHotstar फायदा पाने के लिए, अपना प्लान खत्म होने के 48 घंटे के अंदर उसे रिचार्ज करना होगा। यूजर्स को उसी Jio नंबर से JioHotstar/JioAIcloud पर लॉग इन करना होगा।)

Airtel का 979 रुपये का प्लान

एयरटेल के पास 999 रुपये का प्लान तो नहीं है लेकिन 979 रुपये का प्लान जरूर है, जिस पर आप विचार कर सकते हैं। एयरटेल का 979 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन, 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़पूरे 98 दिन चलेगा यह रिचार्ज, 5000GB स्टोरेज के साथ JioHotstar, कीमत भी कम