155 रुपये से कम में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री मिलेगा जियो टीवी, गजब के हैं ये चार प्लान
यहां हम आपको जियो फोन प्राइमा के कुछ बेहद सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान प्लान की कीमत 155 रुपये से कम है। इनमें आपको डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

जियो अपने यूजर्स को बेस्ट प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रहा है। वहीं, अगर आप एक प्लान की तलाश में हैं, जो किफायती दाम में डेली डेटा और कॉलिंग दे, तो जियो फोन प्राइमा के प्लान आपके लिए बेस्ट हैं। यहां हम आपको जियो फोन प्राइमा के कुछ बेहद सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान प्लान की कीमत 155 रुपये से कम है। इनमें आपको डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
जियो फोन प्राइमा का 75 रुपये वाला प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन है। इसमें कंपनी हर दिन 0.1जीबी डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही इसमें आपको 200एमबी एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। प्लान 50 फ्री एसएमएस और अलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसमें कंपनी जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का ऐक्सेस भी दे रही है।
जियो फोन प्राइमा का 91 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें आपको हर दिन 100एमबी डेटा के साथ 200एमबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 50 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। यह प्लान भी जियो टीवी का ऐक्सेस देता है। साथ ही इसमें आपको जियो एआई क्लाउड का ऐक्सेस भी मिलेगा।
जियो फोन प्राइमा का 125 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान 23 दिन चलता है। इसमें कंपनी हर दिन 0.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इसमें आपको 300 फ्री एसएमएस के साथ देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। प्लान जियो टीवी और जियो क्लाउड के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
जियो फोन प्राइमा का 152 रुपये वाला प्लान
कंपनी के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें हर दिन 0.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री एसएमएस के साथ आता है। इसमें भी कंपनी जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का ऐक्सेस दे रही है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Black






