
Jio यूजर्स के पास मौका! एक रीचार्ज में तीन महीने की छुट्टी, अनलिमिटेड 5G और 20GB एक्सट्रा
रिलायंस जियो की ओर से कई प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनमें से 899 रुपये वाला प्लान पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी देता है। इसमें अन्य बेनिफिट्स भी अलग से दिए जा रहे हैं।
लोकप्रिय टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की ओर से ढेरों प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स से चुनने का विकल्प ग्राहकों को दिया जा रहा है और सब्सक्राइबर्स अपनी पसंद या जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका चुनाव करने की स्थिति में 20GB एक्सट्रा डाटा और लंबी वैलिडिटी का फायदा दिया जा रहा है।
कंपनी 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 900 रुपये से भी कम कीमत वाला प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान की खासियत यह है कि इसके साथ फेस्टिव ऑफर्स का फायदा भी मिल रहा है। इस तरह यूजर्स को Jio Special Offer बेनिफिट्स दिए जाएंगे। इनमें JioFinance, JioHome, JioHotstar और JioAICloud से जुड़े बेनिफिट्स शामिल हैं।
पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी वाला Jio प्लान
रिलायंस जियो का 90 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान केवल 899 रुपये का है और इसमें कुल 200GB डाटा का फायदा दिया जा रहा है। पूरे 90 दिनों तक 2GB डेली डाटा के अलावा 20GB एक्सट्रा डाटा भी मिल रहा है। यूजर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी दिया जा रहा है।
एक्सट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो तीन महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा JioAICloud का ऐक्सेस मिल जाता है। प्लान से रीचार्ज करने पर एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, 18 से 25 साल की उम्र वाले यूजर्स के लिए 18 महीने के लिए Google Gemini का Pro प्लान भी फ्री ऑफर किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




