Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़jio phone top 5 most affordable plans offering daily data unlimited calling and jio tv
जियो के टॉप 5 सबसे सस्ते प्लान, डेली डेटा और कॉलिंग के साथ जियो टीवी फ्री, कीमत ₹75 से शुरू

जियो के टॉप 5 सबसे सस्ते प्लान, डेली डेटा और कॉलिंग के साथ जियो टीवी फ्री, कीमत ₹75 से शुरू

संक्षेप:

यहां हम आपको जियो फोन के टॉप 5 बेहद सस्ते प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें आपको हर दिन 1जीबी तक डेटा मिलेगा। इन प्लान की कीमत 75 रुपये से 186 रुपये के बीच हैं। इन प्लान की खास बात है कि ये जियो टीवी के ऐक्सेस के साथ आते हैं।

Jan 04, 2026 09:23 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जियो के पोर्टफोलियो में एक से बढ़ कर एक प्लान मौजूद हैं। कंपनी यूजर्स को बेस्ट बेनिफिट्स वाले कई प्लान ऑफर कर रही है। वहीं, अगर आप बेहद किफायती दाम में डेली डेटा और कॉलिंग जैसे बेनिफिट तलाश रहे हैं, तो जियो फोन के प्लान आपके लिए ही है। यहां हम आपको जियो फोन के टॉप 5 बेहद सस्ते प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें आपको हर दिन 1जीबी तक डेटा मिलेगा। इन प्लान की कीमत 75 रुपये से 186 रुपये के बीच हैं। इन प्लान की खास बात है कि ये जियो टीवी के फ्री ऐक्सेस के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

186 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1जीबी डेटा दे रही है। प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस और देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। प्लान में आपको जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।

152 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी हर दिन 0.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। यह प्लान 300 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। यह प्लान भी जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है।

ये भी पढ़ें:4 हजार रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का यह धांसू फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

125 रुपये वाला प्लान

जियो फोन के इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन है। इसमें आपको रोज 0.5जीबी डेटा मिलेगा प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री एसएमएस दे रही है। यह प्लान भी जियो टीवी का ऐक्सेस देता है।

जियो

91 रुपये वाला प्लान

जियो फोन का यह प्लान 28 दिन चलता है। इसमें आपको हर दिन 100एमबी डेटा के साथ पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 200एमबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। यह प्लान 50 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें भी कंपनी जियो टीवी का ऐक्सेस दे रही है।

ये भी पढ़ें:200MP कैमरा वाले फोन पर गजब ऑफर, ₹9 हजार कम हुई कीमत, 31 जनवरी तक मौका

75 रुपये वाला प्लान

जियो फोन के इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन है। इसमें कंपनी हर दिन 100एमबी के साथ 200एमबी एक्सट्रा डेटा दे रही है। प्लान में 50 फ्री एसएमएस के साथ देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान जियो टीवी के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।