गजब का ब्रॉडबैंड, रॉकेट जैसी 300Mbps स्पीड, 16 OTT और 1TB डेटा, FREE सर्विस भी
Reliance Jio का 1499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 300Mbps की स्पीड के साथ आता है। प्लान में 3300GB डेटा के साथ Netflix, Amazon Prime और JioHotstar समेत 16 OTT सब्सक्रिप्शन शामिल हैं। प्लान में फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है।

Broadband लगवाने का प्लान है लेकिन तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड के साथ ढेर सारे OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी चाहिए, तो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के पास आपके लिए एक धांसू ब्रॉडबैंड प्लान है। 1500 रुपये से कम के इस प्लान में ग्राहकों को 300Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड के साथ कुल 16 OTTs का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें पॉपुलर Netflix, Amazon Prime और JioHotstar शामिल हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते, तो इसे लंबी वैलिडिटी के लिए भी खरीदा जा सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...
रिलायंस जियो 1499 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान के फायदे
रिलायंस जियो का 1499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान 300Mbps तक की तेजतर्रार डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए ग्राहकों को फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है, बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट्स यूजर को खुद खरीदना होगा। अगर आप OTT कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है क्योंकि प्लान में कुल 16 OTTs का एक्सेस शामिल हैं, जिसमें नेटफ्लिक्स बेसिक, अमेजन प्राइम लाइट, यूट्यूब प्रीमियम, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव, जी5, सनएनएक्सटी, होइचोई, डिस्कवरी+, टाइम्सप्ले, तरंगप्लस, इरोस नाउ, शेमारूमी, लायंसगेट प्ले, ईटीवी विन, और फैनकोड (जियोटीवी+ के जरिए) शामिल हैं।
प्लान में 1000 से ज्यादा चैनल्स भी
इन सबके अलावा, प्लान में ग्राहकों को ऑन-डिमांड 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है। एयरफाइबर कस्टमर्स के लिए, इस प्लान में डेटा लिमिट 1TB है। फाइबर कस्टमर्स के लिए, डेटा लिमिट 3.3TB (यानी करीब 3300GB) है। बेशक, देश के ज्यादातर घरों को सच में 300 Mbps कनेक्शन की जरूरत नहीं है। ज्यादातर घरों में 100 Mbps कनेक्शन से काम चल सकता है। लेकिन यह प्लान स्पीड से ज्यादा उन OTT बेनिफिट्स के बारे में है जो इसके साथ मिलते हैं। Netflix सिर्फ Rs 1499 वाले टैरिफ के साथ बंडल होना शुरू होता है।
ऐसे मिलेगी 30 दिनों की फ्री सर्विस
इस प्लान को 3,6 और 12 महीनों के लिए भी खरीदा जा सकता है। 3 महीने के लिए प्लान की कीमत ₹1499x3+GST है। 6 महीने के लिए प्लान की कीमत ₹1499x6+GST है और इसमें ग्राहकों को मुफ्त में 15 दिनों की एक्स्ट्रा सर्विस भी मिलती है। 12 महीनों के लिए प्लान की कीमत ₹1499x12+GST है और इसमें ग्राहकों को मुफ्त में 30 दिनों की एक्स्ट्रा सर्विस भी मिलती है।
अन्य कंपनियों के 300Mbps प्लान
बीएसएनएल के पास 1799 रुपये प्रति माह कीमत का 300Mbps ब्रॉडबैंड प्लान है, जिसका नाम Fibre Ultra OTT है। यह प्लान 6500GB डेटा लिमिट के साथ आता है। इस प्लान के साथ JioHotstar, Sony Liv, Lionsgate, Hungama, Shemaroo और EpicOn का फ्री एक्सेस मिलता है। इसे भी आप 6, 6 और 12 महीनों के लिए ले सकते हैं।
एयरटेल के पास 1599 रुपये प्रति माह कीमत का 300Mbps ब्रॉडबैंड प्लान है। यह प्लान 3300GB डेटा लिमिट के साथ आता है। इस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, गूगल वन, ऐप्पल टीवी+, जी5, जियोहॉटस्टार, परप्लेक्सिटी प्रो समेत ढेर सारे OTTs का सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में 350+ टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


