पूरे 1 महीने चलने वाला नया प्लान, कीमत ₹339, साथ 15 रुपये बैलेंस, ₹35100 का सब्सक्रिप्शन फ्री
Reliance Jio ने अपनी 'Affordable Packs' कैटेगरी के तहत एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 339 रुपये है। इस प्लान में वॉयस, मैसेजिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कुछ अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...

Reliance Jio ने अपनी 'Affordable Packs' कैटेगरी के तहत एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 339 रुपये है। इस प्लान में वॉयस, मैसेजिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कुछ अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यह प्लान बाजार में पहले से मौजूद 349 रुपये वाले पैक से 10 रुपये सस्ता है। 349 रुपये वाले पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...
Jio लाया 339 रुपये का नया प्रीपेड प्लान
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इसका अलावा, प्लान में 14.95 रुपये का टॉकटाइम बैलेंस भी शामिल है। 339 रुपये के नए प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद भी यूजर 64Kbps की कम स्पीड से इंटरनेट यूज करना जारी रख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस प्लान की वैलिडिटी एक कैलेंडर-महीने की है। यानी आप जिस तारीख को रिचार्ज करेंगे, अगले महीने भी उसी तारीख में रिचार्ज करना होगा।
प्लान के एडिशनल बेनिफिट्स
प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स में JioTV और JioAICloud का एक्सेस शामिल है। प्लान में Google Gemini Pro का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana समेत अन्य फीचर्स का एक्सेस भी मिलता है।
कंपनी ने साफ किया कि Google Gemini के बेनिफिट्स का लाभ लगातार उठाते रहने के लिए, यूजर्स को ऑफर की पूरी अवधि के दौरान 299 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले, डेली 1.5GB डेटा देने वाले प्लान्स पर लगातार एक्टिव रहना होगा।
जियो का 319 रुपये का प्लान
जियो के पास 319 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है, जो कैलेंडर-महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 1.5GB डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। बस इस प्लान में टॉकटाइम नहीं मिलता है। एडिशनल बेनिफिट्स 339 रुपये के प्लान जैसे ही हैं।
जियो में 60 दिन घटाई 195 रुपये प्लान की वैलिडिटी
Jio ने अपने 195 रुपये के पॉपुलर Cricket Data Pack में बड़ा बदलाव कर दिया है। यह पैक, पहले 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन जियो ने अब इसे घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया है। यानी वैलिडिटी में पूरे 60 दिनों की कटौती की गई है। अपडेटेड पैक में, ग्राहकों को पहले की तरह ही कुल 15GB डेटा मिलेगा, जो पूरी तरह से हाई स्पीड पर उपलब्ध होता है। जब इतना डेटा खत्म हो जाता है, तो यूजर्स 64Kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। यह केवल डेटा पैक है और इसमें कोई वॉयस या एसएमएस बेनिफिट शामिल नहीं है। डेटा के अलावा, इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


